गोरखपुर में घर पर चढ़कर फायरिंग: मनबढ़ों ने पहले छोटे भाई को पीटा; पुलिस में शिकायत के बाद बड़े भाई को मार दी गोली – Gorakhpur News h3>
चौरी चौरा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में रविवार की रात गोली चल गई। गोली लगने से घायल युवक आशीष।
गोरखपुर में रविवार को मनबढ़ों ने जमकर दबंगई की। चौरी चौरा थाना क्षेत्र में शाम को कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पिता उलाहना लेकर गए तो जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इस मामले में जब पुलिस को तहरीर दी तो इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। लेकिन
.
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के चौरा गांव में यह घटना हुई। इसी गांव के राजेंद्र ठाकुर का बड़ा बेटा आशीष गोली से घायल हुआ है। पुलिस को दी गई तहरीर में राजेंद्र ठाकुर ने बताया है कि उनका छोटा बेटा गौतम घर से कुछ दूर हरिओम के घर के सामने खड़ा था। उसी समय छांगुर, उसका भाई मुन्ना व आकाश गौड़ पुत्र झिनकू ने उनके बेटे को गाली देना शुरू कर दिया। गौतम ने विरोध किया तो उसे लाठी-डंडों से पीटकर बेहोश कर दिया।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी नार्थ ने पीड़ित पक्ष से घटना के बारे में जानकारी ली।
पिता उलाहना लेकर गए तो दी जान से मारने की धमकी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि जब वह बेटे को पीटने का कारण पूछने के लिए आरोपियों के घर गए तो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया गया। इस मामले में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। सूचना पाकर पुलि मौके पर गई जरूर लेकिन आरोपी नहीं मिले। लेकिन पुलिस में की गई शिकायत आरोपियों को नागवार गुजरी।
पुलिस में शिकायत के बाद घर पर चढ़कर हमला कर दिया राजेंद्र ने जब चौरी चौरा पुलिस में इस बात की शिकायत की तो पुलिस ने उसे मामूली मारपीट की घटना की तरह ही तवज्जो दी। इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। इधर पुलिस में तहरीर देने की जानकारी आरोपी पक्ष को हो गई। यह बात उन्हें नागवार लगी। इस बात से नाराज आरोपियों ने रात 10:30 बजे राजेंद्र ठाकुर के परिवार से विवाद शुरू कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर भी चलाए गए। इसी बीच आरोपी पक्ष की ओर से किसी ने फायरिंग कर दी। गोली राजेंद्र के बड़े बेटे आशीष को लगी।
विवाद एवं फायरिंग के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोग।
फूल गए पुलिस के हाथ-पांव पथराव और फायरिंग की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, उनके हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। स्थिति को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां घायल का इलाज चल रहा है। आशीष की हालत गंभीर बनी है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया फायरिंग की सूचना मिलने के बाद एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली। पीड़ित पक्ष से बात करके आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। जिसे देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पंचायत भवन पर जुटते हैं मनबढ़ गांव में इस बात की चर्चा आम है कि चौरा गांव के पंचायत भवन पर मनबढ़ युवक जुटते हैं। वे वहां पर नशा भी करते हैं। वहीं खड़े होकर गौतम किसी से बात कर रहा था। छांगुर यादव व उनके पुत्रों से इसी बीच उसका विवाद हो गया। छांगुर यादव के पक्ष ने गौतम को पीट दिया था। जानिए क्या कहती है पुलिस एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। एक पक्ष की ओर से चली गोली से दूसरे पक्ष का युवक घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। दूसरे पक्ष में से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। राजेंद्र ने जब तहरीर दी थी तो पुलिस मौके पर गई थी लेकिन वहां कोई नहीं मिला। दरोगा ने पीड़ित पक्ष को नंबर देकर किसी के आने पर जानकारी देने को कहा था।