गोरखपुर में आज सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम: 1200 नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद; बजट बढ़ने के बाद प्रदेश का पहला आयोजन – Gorakhpur News h3>
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1200 लड़कियों के विवाह की तैयारी देर रात चलती रही।
दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की सुबह सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां लगभग 1200 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार ने बजट बढ़ा दिया है। अब तक 51 हजार रुपये का
.
बढ़े बजट में यह प्रदेश का पहला सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा। सुबह 10:30 बजे से यह कार्यक्रम खाद कारखाना परिसर में आयोजित होगा। प्रशासन की ओर से सामूहिक विवाह के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी जोड़ो का पंजीकरण कर लिया गया है। सोमवार की रात गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तैयारी की समीक्षा की। मुख्यमंत्री को बताया गया कि सभी जोड़ों का सत्यापन कर लिया गया है। नए बजट में यह होगा प्रविधान पहले जहां 51 हजार का बजट था वहीं अब इसे बढ़ाकर 1 लाख कर दिया गया है। 12 मार्च को मुख्यमंत्री ने बजट बढ़ाने की घोषणा की थी। 24 मई 2025 को शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। पहले जहां लड़की के खाते में 35 हजार रुपये भेजे जाते थे, वहीं अब 60 हजार रुपये भेजे जाएंगे। उपहार के मद में खर्च होने वाले 10 हजार रुपये की धनराशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। पहले जहां टेंट, भोजन व अन्य व्यवस्था में प्रति जोड़ा 6 हजार रुपये खर्च किए जाते थे वहीं अब 15 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। लड़की को दिए जाने वाले उपहार में गद्दा, चद्दर आदि जोड़े गए हैं। 10 हजार का उपहार मिलेगा, 15 हजार बाउचर दो दिन पहले ही शासनादेश जारी होने के कारण उपहार की सभी वस्तुओं की खरीदारी नहीं हो पायी है। जिसके चलते पहले से खरीदे गए 10 हजार रुपये के सामान दिए जाएंगे जबकि 15 हजार रुपये का बाउचर दिया जाएगा। जैसे ही विभाग जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी कर लेगा, बाउचर के आधार पर उपहार प्रदान कर दिया जाएगा।
गोरखपुर में अब तक 10 हजार बेटियों के हाथ हो चुके हैं पीले गोरखपुर में सरकार 10287 गरीब बेटियों के हाथ पीले करा चुकी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मांगलिक आयोजन मंगलवार को एक बार फिर होने जा रहा है जिसमें करीब 1200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। यह आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बेहद खास बन जाएगा। यह देते रहे हैं उपहार वधू के लिए विवाह हेतु कढ़ाई की साड़ी, चुनरी, डेली यूज की साड़ी, वर हेतु कुर्ता पायजामा, पगड़ी तथा माला, मुस्लिम विवाह के लिए वधू को कढ़ाई वाला सूट, चुनरी, सूट का कपड़ा, वर हेतु कुर्ता, पायजामा आदि दिया जाता है। आभूषण में चांदी की पायल, बिछुआ भी प्रदान किया जाता है। गृहस्थी के समान में कुकर, जग या लोटा, थाली, गिलास, कटोरा व चम्मच, बक्सा तथा प्रसाधन सामग्री से भरी श्रृंगारदानी दी जाती है। अब इसममें गद्दा, चद्दर व कुछ अन्य सामान जोड़े जाएंगे।
गोरखपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की अब तक की स्थिति वित्तीय वर्ष – संख्या 2017-18 81 2018-19 256 2019-20 651 2020-21 622 2021-22 1416 2022-23 1505 2023-24 4078 2024-25 1678
