गोमांस बांट रहे थे, हिंदू युवक पहुंचे तो भाग निकले: खंडवा में दो थानों की बॉर्डर पर गोहत्या, काटने वाले बाहरी; बाइक मिली लेकिन सुराग नहीं – Khandwa News

1
गोमांस बांट रहे थे, हिंदू युवक पहुंचे तो भाग निकले:  खंडवा में दो थानों की बॉर्डर पर गोहत्या, काटने वाले बाहरी; बाइक मिली लेकिन सुराग नहीं – Khandwa News

गोमांस बांट रहे थे, हिंदू युवक पहुंचे तो भाग निकले: खंडवा में दो थानों की बॉर्डर पर गोहत्या, काटने वाले बाहरी; बाइक मिली लेकिन सुराग नहीं – Khandwa News

ईद के मौके पर मुस्लिम समाज ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की आवाज उठाई, तो वहीं दूसरी तरफ गाय की कुर्बानी दे दी गई। खंडवा के बड़ियातुला गांव में गाय कुर्बानी के बाद हर कोई दंग रह गया। हिंदू समाज ने विरोध किया तो पुलिस ने मोर्चा संभाला। 9 लोगों पर

.

शनिवार को शहर में दिनभर धार्मिक और सियासी हलचल देखने को मिली। पुलिस ने जिन सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, घटनास्थल वाला खेत उन्हीं में से एक आरोपी का है। यहां गोहत्या कर आपस में गोमांस बांटने की तैयारी चल रही थी। सब लोग अपना-अपना हिस्सा ले चुके थे।

घर जाने की तैयारी थी कि पड़ोस के गांव वाले हिंदू युवक वहां पहुंच गए। रात के अंधेरे में गाड़ियों की लाइट खेत तरफ आती देखकर सभी लोग भाग खड़े हो गए। इनमें एक रमजान नाम का शख्स वहीं खड़े रहा। हिंदू युवक नजदीक आए, तब जाकर वह बाइक छोड़कर भागा।

एक बाइक रमजान की, दूसरी का सुराग नहीं मिल पाया पुलिस ने मौके से दो बाइक जब्त की है। इनमें सिहाड़ा के रहने वाले हिंदू युवकों ने तोड़फोड़ भी की है। एक बाइक आरोपी रमजान की निकली, उसने पुलिस पूछताछ में भी स्वीकार किया है। लेकिन दूसरी बाइक किसकी है, इसका सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है। कोई भी आरोपी इस बारे में कुछ बता नहीं पा रहा है।

पुलिस ने नंबर प्लेट से सर्च किया तो वह अहमदपुर खैगांव निवासी एक हिंदू युवक की निकली। लेकिन उसने बताया कि वह बाइक को एक शोरूम पर बेच चुका है। अब पुलिस ने मामले में शोरूम संचालक को तलब किया है। हालांकि, आरोपी रमजान के मोबाइल की कॉल डिटेल भी बहुत कुछ उगल सकती है।

गाय काटने वाले बाहरी, संभवत: बाइक उन्हीं की सूत्रों के मुताबिक, ईद पर गाय की कुर्बानी देने के लिए दो लोगों को बाहर से बुलाया गया था। ये लोग संभवत: टिटगांव के पास खलखली गांव के रहने वाले हैं। दूसरी बाइक उन्हीं की है। जो कि भागते वक्त उसी जगह बाइक छोड़कर चले गए हैं।

बताते हैं कि खलखली में भी गोमांस की सप्लाई बड़ियातुला और मुंदवाड़ा गांव से होती है। गिरफ्तार आरोपियों ने बाहरी लोगों का नाम नहीं कबूला है। अब पुलिस जब्त बाइक की निशानदेही पर उनकी पहचान में जुटी हुई है।

दो पुलिस थानों की बार्डर पर गोहत्या का मामला गोहत्या, गोमांस और गोवंश तस्करी के लिए चर्चित मुंदवाड़ा गांव और उसी से लगा बडियातुला गांव एक ही ग्राम पंचायत का हिस्सा है। लेकिन दोनों गांव अलग-अलग पुलिस थानों में आते हैं। बडियातुला शहरी क्षेत्र के मोघट रोड़ क्षेत्र में आता है। वहीं मुंदवाड़ा ग्रामीण क्षेत्र के जावर थाना क्षेत्र में आता है। यही

वजह है कि अब तक पूरे नेटवर्क पर बड़ा एक्शन नहीं हो पाया है। जिस खेत पर गोहत्या की गई और अवशेष मिले हैं, वह दोनों थानों की बार्डर वाला क्षेत्र है। फिलहाल इस मामले में थाना मोघट रोड़ ने जिम्मेदारी ली है।

दो आरोपी फरार, उन पर गो तस्करी का रिकॉर्ड थाना मोघट रोड़ पुलिस ने 9 लोगों को आरोपी बनाया है। मामले में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें दो आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनके खिलाफ पूर्व में भी गो तस्करी का रिकॉर्ड है। फरार आरोपियों में खलील ठेकेदार निवासी बडियातुला और गब्बर निवासी मुंदवाड़ा हैं। टीआई धीरेश धारवाल के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सर्चिंग में जुटी है।

यह भी पढ़ें… खंडवा में गाय काटी, ईद पर दी कुर्बानी:पॉलिथीन में भरकर सिर-पैर फेंके

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में ईद पर गाय को काटा गया है। ईद के दौरान गाय की कुर्बानी एक आरोपी के खेत पर दी गई थी। अवशेष भी उसी स्थान से बरामद हुए हैं। एक इमाम को भी मौके पर बुलाया गया था। इमाम की मौजूदगी में कुर्बानी दी गई।

मोघाट रोड पुलिस ने मुंदवाड़ा ग्राम पंचायत के बड़ियातुला गांव से गौ-हत्या के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। आरोपियों को अपने कान पकड़े हुए माफी मांगते दिखे। पूरी खबर पढ़िए…

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News