Advertising
<

गोपालगंज में रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला: बहन से बोला था – ‘कोलकाता नहीं जाऊंगा, सीवान से वापस घर आ रहा हूं’ – Gopalganj News

9
गोपालगंज में रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला:  बहन से बोला था – ‘कोलकाता नहीं जाऊंगा, सीवान से वापस घर आ रहा हूं’ – Gopalganj News

गोपालगंज में रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला: बहन से बोला था – ‘कोलकाता नहीं जाऊंगा, सीवान से वापस घर आ रहा हूं’ – Gopalganj News


गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में पंचदेवरी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक 18 साल के युवक का शव मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के हडरवा गांव निवासी ईदु मियां के बेटे मनव्वर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनव्वर तीन दिन पहले कोलकाता जाने के लिए घर से निकला था, जहां वह एक ट्रक पर खलासी का काम करता था। रात में बहन से की थी फोन पर बात शनिवार रात करीब 10 बजे उसने अपनी बहन से फोन पर बात की थी। मनव्वर ने बताया था कि वह कोलकाता न जाकर वापस अपने घर लौट रहा है और सीवान से घर आ रहा है। उसने यह भी बताया कि उसके पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं, जिसके बाद उसकी बहन ने उसे सौ रुपये भेजे थे। मृतक के बड़े भाई हैदर अली ने मनव्वर की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि मनव्वर के शरीर पर ट्रेन से कटने के कोई निशान नहीं हैं, सिर्फ सिर पर चोट लगी है। हैदर अली का आरोप है कि किसी धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है। पाटीदारों पर हत्या का आरोप लगाया हैदर अली ने अपने पाटीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पाटीदारों से उनका विवाद चल रहा है और इस संबंध में कोर्ट में एक मामला भी लंबित है, जिसकी सुनवाई 10 तारीख को होनी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, परिवार के सदस्य इस बात से इनकार कर रहे हैं और उनका कहना है कि किसी ने मनव्वर को मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। 5 बच्चों का पिता था मृतक बहरहाल पुलिस की टीम हत्या और हादसे की बिंदु पर मामले की तफ्तीश कर रही है।मनव्वर की लाश मिलने की खबर जैसे ही परिवार के सदस्यों को लगी, उनमें मातम पसर गया। परिवार के सदस्य दहाड़ मार कर रोने लगे। बताया जा रहा है कि ई मियां के चार बेटे हैं और उसकी एक बेटी है। फिलहाल किसी की अभी शादी नहीं हुई है। उसकी मौत की खबर मां नूरजहां खातून, सऊदी अरब में रहने वाले पिता इदु मियां और बहन शबाना समेत अन्य भाइयों को दी गई है। आसपास के लोग उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे। शहर के चिरई घर में जब पोस्टमार्टम के लिए शव पहुंचा तो वहां भी काफी संख्या में उसके रिश्तेदार व भाई-बहन पहुंचे हुए थे। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई – थानाध्यक्ष जहां उनकी चित्कार से माहौल गमगीन हो गया था कटेया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि पटोहवा गांव स्थित रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक का शव बरामद किया गए है। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। मामले में परिजनों के बयान के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News