Advertising
<

गैंगरेप पीड़िता ने की खुदकुशी,10 लड़कों ने की थी दरिंदगी: वीडियो बनाकर कहा था- जब बुलाएंगे आना पड़ेगा; 4 महीने बाद भी सिर्फ 3 गिरफ्तारी – Darbhanga News

0
गैंगरेप पीड़िता ने की खुदकुशी,10 लड़कों ने की थी दरिंदगी:  वीडियो बनाकर कहा था- जब बुलाएंगे आना पड़ेगा; 4 महीने बाद भी सिर्फ 3 गिरफ्तारी – Darbhanga News

गैंगरेप पीड़िता ने की खुदकुशी,10 लड़कों ने की थी दरिंदगी: वीडियो बनाकर कहा था- जब बुलाएंगे आना पड़ेगा; 4 महीने बाद भी सिर्फ 3 गिरफ्तारी – Darbhanga News

दरभंगा में गुरुवार को एक नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने खुदकुशी कर ली। लड़की का घर में फंदे से लटकी मिली है। मार्च महीने में होली के दिन गांव के 10 लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में अभी तक 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। बाकी आरोपियों की तलाश

.

गांव वालों का कहना है कि लोगों के ताने और पुलिस की कार्रवाई से परेशान होकर 16 साल की लड़की ने जान दे दी। बहेड़ा SHO हरिद्वार शर्मा ने बताया कि ‘जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया है। किस परिस्थिति में लड़की ने खुदकुशी की है, इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।’

15 मार्च की रात ढाई बजे लड़की गांव वालों को इसी जगह बिना कपड़ों के मिली थी।

25 मार्च को मां ने 10 लोगों पर केस दर्ज कराया था

पीड़िता की मां ने गांव के ही चौकीदार के बेटे को मुख्य आरोपी बनाया था। 25 मार्च को 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, ’15 मार्च की देर शाम बेटी शौच के लिए निकली थी। रास्ते में दुर्गेश पासवान मिला, जो उसे बहला कर धोबीयाही गाछी ले गया।’

Advertising

‘धोबीयाही गाछी में पहले से ही सुमित पासवान, दिलखुश पासवान, सचित पासवान, अमित पासवान, अंकुश पासवान, सुजीत पासवान, विशाल पासवान, राघव पासवान और अंकित पासवान मौजूद थे। सभी नशे में थे। सभी ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ रेप किया।’

‘आरोपियों ने वीडियो भी बनाया था और उसे वायरल करने की धमकी दी थी। इसी डर से मैं पुलिस के पास नहीं जा रही थी, लेकिन जब गांव में चर्चा होने लगी, तो गांव के कुछ लोगों ने हिम्मत दी, जिसके बाद हम लोग पुलिस के पास गए।’

आरोपियों ने लड़की का वीडियो भी बना लिया था। वीडियो कॉल कर के उसे धमकी भी दी जा रही थी। आरोपियों ने कहा था- ‘जब बुलाएंगे आना पड़ेगा, नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे।’

इसी जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया था।

पीड़िता बेहोश हुई तो भाग निकले आरोपी

पीड़िता की मां के मुताबिक, ‘देर शाम तक जब बेटी घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की। बच्ची पासवान टोला के पास बेहोश मिली। घर लाने के बाद होश में आई तो पूरी घटना की जानकारी दी। लोकलाज के कारण पहले चुप्पी साधी, लेकिन बात फैलने पर केस दर्ज कराया।’

जानकारी के मुताबिक, वारदात के दौरान जब पीड़िता बेहोश हो गई तो आरोपियों ने उसे जख्मी हालत में छोड़ दिया और भाग निकले।

लड़की बिना कपड़ों के मिली थी, वो डरी हुई थी

वारदात के बाद लड़की को देखने वाले शख्स ने बताया था- ’15 मार्च को रात 9 बजे जबरन कुछ लड़के उसे उठाकर लेकर आए। यहां पहले से कुछ लड़के मौजूद थे। सभी ने उसके साथ रेप किया। हमें लड़की बिना कपड़ों के मिली थी। वो डरी हुई थी।’

‘हमने उसे कुछ कपड़े दिए और पता पहुंचकर घर पहुंचाया। आरोपी धमकी दे रहे हैं कि किसी से कुछ कहा तो अंजाम बुरा होगा। लड़की के पिता बाहर नौकरी करते हैं। परिवार डरा था, इसलिए 10 दिन बाद केस दर्ज कराया गया है।’

‘रात में ढाई-तीन बजे लड़की ने बताया कि आरोपियों ने वीडियो बनाया है। वीडियो कॉल कर के भी धमकी दे रहे थे कि जब बुलाएंगे तब आना नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे।’

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News