Advertising
<

गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढ़म करौली पहुंचे: विकास कार्यों और अपराध नियंत्रण पर की चर्चा, सड़क सुरक्षा जागरूकता पोस्टर का विमोचन – Karauli News

0
गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढ़म करौली पहुंचे:  विकास कार्यों और अपराध नियंत्रण पर की चर्चा, सड़क सुरक्षा जागरूकता पोस्टर का विमोचन – Karauli News

गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढ़म करौली पहुंचे: विकास कार्यों और अपराध नियंत्रण पर की चर्चा, सड़क सुरक्षा जागरूकता पोस्टर का विमोचन – Karauli News

मंत्री ने सड़क सुरक्षा जागरूकता पोस्टर का भी विमोचन किया।

करौली. गृह राज्य एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को करौली का दौरा किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक प्रदेश की भाजपा सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आयोजित की गई थ

.

मंत्री ने विकास कार्यों, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और लंबित योजनाओं पर चर्चा की।

मंत्री ने जिले के विकास कार्यों, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और लंबित योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

प्रभारी मंत्री जवाहर बेढ़म ने बताया कि प्रदेश के 22 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शेष जिलों को भी वर्ष 2027 तक हर हाल में दिन में बिजली उपलब्ध करा दी जाएगी।

Advertising

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सहित करौली जिले में भी विभिन्न विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शासन की अनेक योजनाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों, महिलाओं और दिव्यांगों सहित विभिन्न वर्गों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिले से जुड़े कुछ प्रस्ताव अभी लंबित हैं, जिन्हें जल्द स्वीकृति दिलाकर कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

बेढ़म ने अपराध नियंत्रण पर भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध दर में कमी आई है और करौली जिले में भी अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। बैठक में प्राप्त शिकायतों पर शीघ्र समाधान और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अतिरिक्त करौली के बस स्टैंड, रोडवेज डिपो और अन्य यातायात व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री ने इन व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से भी वार्ता की। उन्होंने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी और क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

मंत्री ने अपने दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उनसे चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह, शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी और जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News