गृह मंत्री शाह का तीन दिवसीय असम-मिजोरम दौरा: आज जोरहाट में पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे, असम राइफल्स के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे

2
गृह मंत्री शाह का तीन दिवसीय असम-मिजोरम दौरा:  आज जोरहाट में पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे, असम राइफल्स के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे

गृह मंत्री शाह का तीन दिवसीय असम-मिजोरम दौरा: आज जोरहाट में पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे, असम राइफल्स के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को देर शाम गृह मंत्री अमित शाह असम के जोरहाट पहुंचे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार को शाह असम के जोरहाट जिले के डेरगांव में पुनर्निर्मित पुलिस अकादमी के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। वहीं, मिजोरम में असम राइफल्स की इकाई को राजधानी आइजोल से जोखावसांग शिफ्ट किया जा रहा है, जो आइजोल से 15 किलोमीटर दूर है। शाह इस कार्यक्रम में भी मौजूद रहेंगे।

इससे पहले शुक्रवार देर शाम शाह असम के जोरहाट पहुंचे। इस दौरान गृह मंत्री ने अपने X हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि वह पूर्वोत्तर राज्यों में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे और ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन के 57वें वार्षिक सम्मेलन में बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र में अपने युवा मित्रों से भी मिलेंगे। शाह ने कहा- मैं सभी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।

जोरहाट पहुंचने पर शाह का असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने स्वागत गिया।

असम में शाह के कार्यक्रम

शनिवार सुबह मिजोरम रवाना होने से पहले गृहमंत्री शाह अत्याधुनिक पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि 340 एकड़ में फैली लाचित बरफुकन पुलिस अकादमी का दो चरणों में 1,024 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से नवीनीकरण किया जा रहा है। देर शाम वे गुवाहाटी लौटेंगे और कोइनाधारा स्थित राज्य अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार सुबह गृह मंत्री ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (एबीएसयू) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए असम के कोकराझार जिले के डोटमा के लिए रवाना होंगे। शाह दोपहर में गुवाहाटी लौटेंगे और पूर्वोत्तर क्षेत्र के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भारतीय न्याय संहिता की प्रगति की समीक्षा करेंगे। शाह रविवार रात दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

शाह के दौरे से चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मिजोरम के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनिल शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि गृह मंत्री शाह के दौरे से पहले राज्य में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा बलों को गृह मंत्री के दौरे के दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। राज्य पुलिस के अलावा, प्रमुख मार्गों और स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) से अतिरिक्त बल भी बुलाए गए हैं।

अमित शाह से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में उड़ाई पतंग: कार्यकर्ताओं के साथ मनाई मकर संक्रांति

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उत्तरायण (मकर संक्रांति) मनाने अपने गृह राज्य गुजरात में हैं। राज्य में उनका तीन दिन का दौरा है। 14 जनवरी को गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के थलतेज न्यू राणिप और साबरमती में कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मकर संक्रांति मनाई। पूरी खबर पढ़ें…

शाह बोले- आतंकवाद लोकतंत्र के लिए नासूर है: इंटरपोल से राज्य पुलिस को जोड़ने का पोर्टल लॉन्च किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 6 जनवरी को दिल्ली में भारतपोल पोर्टल लॉन्च किया। इस दौरान शाह ने कहा- आतंकवाद, लोकतंत्र, मानवाधिकार और विश्व शांति के खिलाफ सबसे बड़ा नासूर है, जिसे हमें जीतने नहीं देना है। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News