गुरुद्वारे में योग कराने का विरोध: सिख युवकों ने क्लास रुकवाई, अकाल तख्त जत्थेदार के पास पहुंचे, बोले- योगशाला बंद कराएं – Amritsar News

0
गुरुद्वारे में योग कराने का विरोध:  सिख युवकों ने क्लास रुकवाई, अकाल तख्त जत्थेदार के पास पहुंचे, बोले- योगशाला बंद कराएं – Amritsar News

गुरुद्वारे में योग कराने का विरोध: सिख युवकों ने क्लास रुकवाई, अकाल तख्त जत्थेदार के पास पहुंचे, बोले- योगशाला बंद कराएं – Amritsar News


पंजाब में गुरुद्वारों में चल रही योगा कक्षाओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। फरीदकोट के सिख नेता गुरसेवक सिंह भाना ने अपने साथियों के साथ श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर गुरुद्वारों में संचालित योगशाला प्रोजेक्ट पर आपत्ति जताई है। उन्होंने अकाल तख्त सचिवालय को मांग पत्र सौंपकर गुरु घरों में चल रही योगा कक्षाओं को तुरंत बंद करवाने की मांग की। भाना का कहना है कि गुरुद्वारों और लंगर हॉलों में योगा कक्षाएं चलाना सिख मर्यादा और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने इस मुद्दे पर अकाल तख्त साहिब से हस्तक्षेप कर स्पष्ट आदेश जारी करने की अपील की है। बता दें कि 2 दिन पहले गुरसेवक सिंह भाना ने फरीदकोट में ग्रीन एवेन्यू के गुरुद्वारा साहिब में चल रही योग की कक्षा को रुकवा दिया था। भाना ने गुरुद्वारा साहिब की कमेटी से आह्नान किया था कि गुरुद्वारे में सिर्फ धार्मिक गतिविधियां करने की इजाजत देनी चाहिए। गुरुद्वारा साहिब में योग कक्षाओं की बजाय सिख धर्म से संबंधित गतिविधियां, जैसे गुरबाणी शिक्षा, दस्तार सजाने की कला तथा सिख इतिहास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। अब सिलसिलेवार पूरा मामला पढ़िए… गुरुद्वारों में योगशाला पर जताई आपत्ति
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। मेरा नाम गुरसेवक सिंह भाना है। हम फरीदकोट से आए हैं। हम श्री अकाल तख्त साहिब में एक अर्जी लेकर आए हैं कि पंजाब के विभिन्न शहरों और गांवों में सरकार द्वारा चलाई जा रही योगशाला कक्षाएं गुरुद्वारों के परिसरों और लंगर हॉलों के अंदर आयोजित की जा रही हैं। फरीदकोट में योग क्लास को बंद करवाया
उन्होंने कहा कि जब हमने फरीदकोट स्थित अपने गुरुघर में इस संबंध में जानकारी ली, तो वहां भी ये कक्षाएं लगाई जा रही थीं। जो लोग इन कक्षाओं का संचालन कर रहे थे, वे भी पंजाब से बाहर के थे। इन बातों को ध्यान में रखते हुए हमने उन कक्षाओं को बंद करवाया। सैद्धांतिक रूप से योग कक्षाएं गुरुघरों के अंदर नहीं लग सकतीं। सार्वजनिक स्थान पर चलाई जाएं कक्षाएं
भाना ने कहा कि हमने संगत से अपील की है कि यह योगशाला प्रोजेक्ट गुरुघरों से बाहर किसी सार्वजनिक स्थान पर चलाया जाए। जो पंथ विरोधी ताकतें किसी नीति के तहत हमारे गुरुघरों में इस प्रोजेक्ट को लेकर आ रही हैं और मिलावट पैदा करना चाहती हैं, वे अपने विचारों को हमारे गुरुघरों के माध्यम से हमारी संगत तक पहुंचाना चाहती हैं। जत्थेदार जल्द इस पर हुकमनामा जारी करें
उन्होंने कहा कि हिंदी का कॉन्सेप्ट भी इसमें काफी प्रभावी है। जो कोच हैं, वे भी हिंदी बोलते हैं, उनके केस भी ढके हुए नहीं होते और वे सिद्धांतों का भी ध्यान नहीं रखते। हम जत्थेदार साहिब से विनती करने आए हैं और मांग पत्र लेकर आए हैं कि गुरुघरों के अंदर से इस व्यवस्था को जल्द से जल्द बंद करने के लिए इस संबंध में हुकमनामा जारी किया जाए, ताकि इसे रोका जा सके। गुरुद्वारों की मर्यादा का दिया हवाला
भाना का कहना है कि गुरुद्वारे धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र हैं। यहां इस तरह की गतिविधियां सिख मर्यादा और गुरु घरों की पवित्रता के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने इसे धार्मिक परंपराओं से जुड़ा संवेदनशील विषय बताया। पहले हरिमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक
गुरसेवक सिंह भाना और उनके साथी पहले श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इसके बाद वे श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे और वहां अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News