Advertising
<

गुरदासपुर में 17 जोनों में विरोधी दलों का नामांकन रद्द: शिअद नेता ने लगाए आरोप, बोले-आप को जिताने के लिए हुआ खेल – Ludhiana News

0
गुरदासपुर में 17 जोनों में विरोधी दलों का नामांकन रद्द:  शिअद नेता ने लगाए आरोप, बोले-आप को जिताने के लिए हुआ खेल – Ludhiana News

गुरदासपुर में 17 जोनों में विरोधी दलों का नामांकन रद्द: शिअद नेता ने लगाए आरोप, बोले-आप को जिताने के लिए हुआ खेल – Ludhiana News

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर।

पंजाब में जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी हो गई। कई जिलों में बड़ी गिनती में उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रिजेक्ट किए गए। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने प्रशासन पर गंभीर आरोप

.

अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि तरनतारन, गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर समेत कई जिलों में विपक्षी दलों के सभी उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए हैं और सिर्फ आप के उम्मीदवारों के नामांकन योग्य पाए गए। उन्होंने कहा कि क्या ऐसा हो सकता है कि सिर्फ आप उम्मीदवारों के फॉर्म ठीक भरे गए और बाकियों ने गलत कर दिए।

उन्होंने कहा कि इसकी लड़ाई वो इलेक्शन कमिशन से लेकर कोर्ट तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को ऐसा ही करना था तो चुनाव ही नहीं करवाते और आप के उम्मीदवारों को नोमिनेट कर देते।

कलानौर ब्लॉक समिति के उम्मीदवारों के नामांकन की लिस्ट।

Advertising

कलानौर ब्लॉक समिति में 19 में से 17 जोनों में विरोधी दलों का नामांकन रद्द

गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक हलके में ब्लॉक समिति कलानौर में शुक्रवार देर रात उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। जिसमें कांग्रेस, अकाली दल और आजाद उम्मीदवारों के बड़ी संख्या में नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए। 19 जोन में दाखिल 68 नामांकन में से 46 रद्द कर दिए गए। केवल 22 उम्मीदवार ही योग्य पाए गए, जबकि 46 नामांकन खारिज कर दिए गए।

17 जोन तो ऐसे हैं जिनमें प्रमुख विपक्षी दलों के उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं और आप उम्मीदवारों के नामांकन पत्र ठीक पाए गए। ऐसे में आप के उम्मीदवारों की राह आसान हो गई। कलानौर में विपक्षी दलों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।

कलानौर ब्लॉक समिति के उम्मीदवारों के नामांकन की लिस्ट।

कलानौर में ब्लॉक समिति के नामांकन की स्थिति

  • ब्लॉक समिति क़लानौर के 19 ज़ोन
  • कुल नामांकन प्राप्त: 68
  • योग्य उम्मीदवार: 22
  • नामांकन रद्द: 46
  • AAP के 17 उम्मीदवार बिना मुकाबला के जीते

जोन वाइज उम्मीदवारों के नामांकनों की स्थिति, जानिए:

  • जोन 1 से 8: कांग्रेस, अकाली और आजाद के अधिकांश पर्चे रद्द; AAP के लगभग सभी उम्मीदवार योग्य
  • जोन 9: सभी पर्चे रद्द; AAP का नामांकन भी खारिज
  • जोन 10–16: कांग्रेस/अकाली के अधिकतर पर्चे रद्द, AAP के उम्मीदवार क्लियर
  • जोन 17 : किसी भी AAP उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा
  • जोन 18–19: AAP उम्मीदवार योग्य, कांग्रेस/आजाद के अधिकांश पर्चे रद्द

विपक्ष का आरोप, आप को जिताने के लिए हुआ खेल

शिअद नेता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर का कहना है कि यह खेल प्रशासन ने आप उम्मीदवारों को जिताने के लिए खेला है। उन्होंने कहा कि विपक्षी के पर्चे रद्द करके उन्हें चुनाव मैदान से हटा दिया है ताकि आप के उम्मीदवार आसानी से जीत सकें।

जोन वाइज उम्मीदवारों के नामांकन की स्थिति:

जोन 1. कांग्रेस: रद्द, अकाली दल: रद्द, आजाद: रद्द, AAP: 1 उम्मीदवार योग्य।

जोन 2. कांग्रेस: रद्द, अकाली दल: रद्द, AAP: 1 योग्य, आजाद: 1 योग्य।

जोन 3. कांग्रेस: रद्द, अकाली: रद्द, आजाद: रद्द, AAP: 1 योग्य, आजाद: 1 योग्य

जोन 4–8: अधिकांश विपक्षी पर्चे रद्द, AAP के उम्मीदवार योग्य पाए गए।

जोन 9 : आप समेत सभी दलों के पर्चे रद्द।

जोन 10–16: AAP के उम्मीदवारों के पर्चे योग्य, कांग्रेस+अकाली दल के अधिकतर पर्चे रद्द।

जोन 17 : कांग्रेस: रद्द, अकाली: रद्द, ​​​​​​​ AAP: कोई पर्चा ही नहीं।

जोन 18–19​​​​​​​: AAP उम्मीदवार योग्य, कांग्रेस/आजाद के पर्चे रद्द।

शिकायत करने आए तो कमिशन में कोई उपलब्ध नहीं

अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि वो शिकायत करने स्टेट इलेक्शन कमिशन के दफ्तर में गए थे। लेकिन वहां पर कोई भी अधिकारी उपलब्ध नहीं था। उन्होंने बताया कि सिर्फ एक क्लास फोर कर्मचारी वहां पर उपस्थित मिले। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार दफ्तर में अफसर उपस्थित होने चाहिए थे।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News