गुना में सरकारी टीचर की पत्नी से रेप: पति के दोस्त ने हत्या की धमकी देकर 2 बार किया दुष्कर्म; जमानत याचिका खारिज – Guna News

1
गुना में सरकारी टीचर की पत्नी से रेप:  पति के दोस्त ने हत्या की धमकी देकर 2 बार किया दुष्कर्म; जमानत याचिका खारिज – Guna News

गुना में सरकारी टीचर की पत्नी से रेप: पति के दोस्त ने हत्या की धमकी देकर 2 बार किया दुष्कर्म; जमानत याचिका खारिज – Guna News


गुना जिले के मधुसूदनगढ़ इलाके में एक सरकारी टीचर की पत्नी से रेप का मामला सामने आया है। पति के दोस्त ने जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ दो बार दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है और कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 18 मार्च को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के पति सरकारी टीचर हैं। करीब 2 साल पहले स्कूल आते-जाते समय उनके पति की दोस्ती दीपक मीना से हो गई थी। इसके कारण दीपक का उनके घर में लगातार आना-जाना शुरू हो गया था। 2024 की नवरात्रि में किया पहला रेप महिला ने पुलिस को बताया कि 2024 की नवरात्रि के समय उसके पति गिर्राज जी गए हुए थे। 5 साल का बेटा स्कूल चला गया था। दोपहर करीब 3 बजे दीपक मीना उनके किराए के कमरे पर आया और जबरदस्ती करने लगा। महिला ने चिल्लाने की कोशिश की तो दीपक ने उसका मुंह दबा दिया। उसने धमकी दी कि अगर चिल्लाचोंट की, तो पति को रास्ते में ही जान से खत्म कर देगा। इसके बाद उसने मर्जी के खिलाफ बलात्कार किया। शक होने पर पति ने बंद कराया था घर आना घटना के बाद महिला डर गई थी। अनहोनी के डर से उसने यह बात अपने पति को नहीं बताई। हालांकि, कुछ समय बाद पति को पत्नी और दीपक पर शक हो गया। इसके कारण पति ने दीपक को घर आने से साफ मना कर दिया था। तब से दीपक मीना का उनके घर आना-जाना बंद था। 12 मार्च को दोबारा कमरे पर आया और दी धमकी महिला ने बताया कि 12 मार्च को शाम 5:30 बजे पति स्कूल के काम से ब्यावरा गए थे। लड़का ट्यूशन गया हुआ था। तभी दीपक उनके कमरे पर आया और फिर से गलत काम किया। महिला ने मना किया तो दीपक ने फिर धमकी दी। उसने कहा कि तेरा पति गांव के पास ही पढ़ाने आता है, ज्यादा चिल्लाचोंट करेगी तो उसे वहीं रास्ते में जान से खत्म कर दूंगा। SC-ST एक्ट में केस दर्ज, कोर्ट से नहीं मिली राहत लगातार धमकियों से परेशान होकर आखिरकार महिला ने पुलिस की शरण ली। महिला की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी दीपक मीना के खिलाफ रेप और SC-ST एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी दीपक मीना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की ओर से कोर्ट में जमानत का आवेदन लगाया गया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद इस जमानत याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News