गिरिराज बोले- लालू, सोनिया के सामने उठक-बैठक करते रहे: जातीय जनगणना पर बिहार में बयानबाजी, दिलीप जायसवाल ने कहा- PM के फैसले से विपक्ष भी खुश – Patna News

3
गिरिराज बोले- लालू, सोनिया के सामने उठक-बैठक करते रहे:  जातीय जनगणना पर बिहार में बयानबाजी, दिलीप जायसवाल ने कहा- PM के फैसले से विपक्ष भी खुश – Patna News

गिरिराज बोले- लालू, सोनिया के सामने उठक-बैठक करते रहे: जातीय जनगणना पर बिहार में बयानबाजी, दिलीप जायसवाल ने कहा- PM के फैसले से विपक्ष भी खुश – Patna News

सरकार के जातीय जनगणना कराने के फैसले पर बिहार में बयानबाजी तेज हो गई है। पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही बैठक में भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। वहीं डिप्टी CM विजय सिन्हा ने तेजस्वी पर तंज कसा है। वहीं BJP प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि PM के इस फैसले से विपक्ष तक खुश है।

जिंदगी भर उठक-बैठक करते रहे

राजद प्रमुख लालू यादव के “कान पकड़कर जातीय जनगणना करवाएंगे” वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि जिंदगी भर तो सोनिया गांधी के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक करते रहे, अब जातीय जनगणना की बात कर रहे हैं।

यह वही लालू यादव हैं जो कभी कांग्रेस के साथ मंडल आयोग को ठंडे बस्ते में डाल चुके हैं। नरेंद्र मोदी ने ही वर्षों से लंबित सामाजिक न्याय की मांग को पूरा किया।

गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू जिंदगी भर सोनिया गांधी के सामने उठक-बैठक करते रहे।

राहुल गांधी अपने मुंह मियां मिट्ठू बने हुए हैं

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने OBC को सरकारी संरक्षण दिया। उन्होंने SC के अधिकारों को कोर्ट में और मजबूत किया और आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को भी आरक्षण देकर न्याय सुनिश्चित किया। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को निशाने साधते हुए कहा कि अपने मुंह मियां मिट्ठू बने हुए हैं।

कांग्रेस ने हमेशा सामाजिक न्याय का विरोध किया है, चाहे वह नेहरू हों या इंदिरा गांधी या राजीव गांधी।

तेजस्वी सिर्फ भाैकाल बनाते हैं : डिप्टी CM

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का ने PM मोदी के जातीय जनगणना कराए जाने का निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले पीढ़ियों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री ने यह निर्णय लिया है। इस निर्णय से विकास की गति बढ़ेगी और परिवारवाद की जमींदारी करने वालों का जमीन खिसक जाएगी। ऐसे लोग ज्यादा तक दिन राजनीति नहीं कर पाएंगे। तेजस्वी यादव जैसे लोग सिर्फ भौकाल बनाते हैं, इनका करनी-धरनी कुछ नहीं है। राहुल गांधी लंबे समयतक जब सत्ता में थे तब उन्होंने जाती गणना क्यों नहीं कराई।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि PM के फैसले से विपक्ष खुश है। देश को इसी माहौल की जरूरत है।

PM के फैसले से विपक्ष भी खुश

बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार ने पहले से तय किया था कि जनसंख्या के साथ ही जाति गणना भी कराई जाएगी। आने वाले समय में सभी जातियों को उनका अधिकार मिल सके, इसके लिए निर्णय लिया गया है। विपक्ष ने PM के इस फैसले पर पटाखा तक छोड़ दिया। पहली बार ऐसा मौका आया है जब विपक्ष के लोगों ने PM के इस निर्णय पर पटाखा फोड़ा और मिठाई भी खाया। मैं विपक्ष को धन्यवाद देता हूं। देश को इसी माहौल की जरूरत है।

BJP की बैठक में जुटे सभी मंत्री, केंद्रीय मंत्री

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी है। पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बिहार सरकार के सभी मंत्री, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कई बड़े नेता जुटे। बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह बैठक चुनावी दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कैसे अधिक से अधिक लोगों तक सुलभ और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए इस पर चर्चा हुई ।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News