Advertising
<

गाजीपुर में दिशा समिति की बैठक: सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश – Ghazipur News

2
गाजीपुर में दिशा समिति की बैठक:  सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश – Ghazipur News

गाजीपुर में दिशा समिति की बैठक: सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश – Ghazipur News

कृपा कृष्ण ‘केके’ | गाजीपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजीपुर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

गाजीपुर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद अफजाल अंसारी ने की। इसमें सांसद बलिया सनातन पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह समेत कई विधायक मौजूद रहे।

सांसद अफजाल अंसारी ने अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

सांसद बलिया ने आपदा से प्रभावित गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने की मांग की। विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। इनमें जर्जर सड़कें, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी और नहरों में पानी की उपलब्धता शामिल थीं।

Advertising

गाजीपुर में नमामि गंगे योजना के तहत सीवर लाइन के निर्माण कार्य में कई समस्याएं सामने आई हैं। सदर विधायक जैकिशन साहू ने इस मुद्दे को जिला अधिकारी के समक्ष उठाया। उन्होंने बताया कि शहर के कुछ इलाकों में खुदाई के दौरान स्टेट लेबर ऊपर आ जा रहा है।

विधायक ने कहा कि जब समुद्र में रेल की पटरी बिछाई जा सकती है, तो गाजीपुर में सीवर लाइन का निर्माण क्यों नहीं हो सकता। संबंधित अधिकारी ने इस काम को 6 महीने के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया है।

इसी बैठक में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जखनिया विधायक बेदी राम भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बैठक में कृषि से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग सहित चार विभागों को छोड़कर अन्य सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। इन चारों विभागों की अलग से बैठक आयोजित कर काम की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और सर्व शिक्षा अभियान समेत कई योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी विभागीय कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News