गया सेंट्रल जेल में कैदी की मौत पर बवाल, परिजनों ने कहा- मार डाला, कारा प्रशासन ने किया यह दावा h3>
ऐप पर पढ़ें
गया सेंट्रल जेल में बंद कैदी की मौत हो गई। मौत की सूचना पर मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के पास गुस्साए लोगों ने गया-शेरघाटी मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। सड़क पर शव रखकर एक घंटे तक हंगामा करते रहे। जाम के कारण सड़क पर गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। कैदी रत्न सिन्हा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव का रहनेवाला था। चेक बाउंस के मामले में यह सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था।
हाइपर टेंशन का शिकार था बंदी: जेल अधीक्षक
जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि मंगलवार की शाम बंदी रत्न सिन्हा की तबीयत खराब हो गई थी। केंद्रीय कारा के डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। तीन से चार घंटे वह डॉक्टरों की निगरानी में रहा। जब उसे आराम मिला तो वह अपने वार्ड में चला गया। बुधवार की अहले सुबह तीन बजे कैदियों से सूचना मिली कि उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सूचना मिलते ही कारा उपाधीक्षक सतीश कुमार सिंह और डॉक्टर राजेश वहां पहुंचे और इलाज शुरू कर दिया। उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी तो मगध मेडिकल भेजा गया। जहां ईसीजी के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी पुष्टि प्रभारी अधीक्षक एनके पासवान ने भी किया है।
BSEB और BPSC से पटना HC ने किया जबाब तलब, 2 सप्ताह का समय दिया; जानें क्या है मामला
मानपुर के रहनेवाले रत्न सिन्हा डेढ़ साल से काट रहे थे सजा
जेल अधीक्षक ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव का रहने वाले रत्न सिन्हा चेक बाउंस मामले में डेढ़ माह से सजा काट रहे थे। पिछले माह 15 मई को सिविल लाइंस थाना की पुलिस ने चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार करके सेंट्रल जेल भेजा था। जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति से 42 लाख का लेनदेन किया था। जिसके बदले रत्न सिन्हा उसे चेक दिया था और चेक बाउंस हो गया था।
घटना की हो निष्पक्ष जांच
मृतक बंदी के भाई गौतम सिन्हा ने बताया कि चेक बाउंस के मामले में उनके भाई रतन सिन्हा सेंट्रल जेल में सजा काट रहे थे। सुबह जेल से सूचना दी गई कि आपके भाई की तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद हमलोग मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचे। तो यहां मेरे भाई मृत पड़े थे। जेल प्रशासन का कोई कर्मी यहां मौजूद नहीं था। लावारिस अवस्था में शव रखा गया था। मेडिकल कर्मियों से ईसीजी रिपोर्ट मांगा तो हमे नहीं दिया गया। उन्होंने कहा मुझे पूरी आशंका है कि हमारे भाई की हत्या की गई है। जेल प्रशासन की गतिविधि के साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाय। उन्होंने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया।
गुस्साए परिजनों ने एक घंटे जाम रखी सड़क, स्कूली बसें फंसी रहीं
सेंट्रल जेल बंद कैदी की मौत के बाद उसके परिजनों ने अनुग्रह नारायण मेडिकल अस्पताल में जमकर बवाल काटा। गुस्साए लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा और जमकर हंगामा किया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटे बड़े वाहनों के साथ स्कूली बस भी एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। इन दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को समझाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित परिजन कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। टाउन डीएसपी धर्मेंद्र भारती मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। इसके बाद उनके आश्वासन पर लोग शांत हुए। फिर जाम हटाया। टाउन डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने बताया कि परिजनों के मांग पर पूरे मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News