गणित-फिजिक्स के सवाल मॉडरेट तो केमिस्ट्री ने छात्रों को उलझाया – Patna News h3>
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 के अप्रैल सत्र का आगाज गुरुवार को हुआ। सेंटर से परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि पहले दिन की सुबह की पाली का पेपर मध्यम स्तर का रहा, लेकिन इसकी प्रकृति पूरी तरह कॉन्सेप्चुअल रही। 22 जनवरी 2026 को आयोजित पिछले सत्र की तुलना में इस बार फिजिक्स और गणित के सवाल मॉडरेट थे। इसने छात्रों को अधिक पसीना छुड़वाया। परीक्षा में रटकर आने वाले छात्रों के लिए पेपर चुनौतीपूर्ण रहा। वहीं, केमिस्ट्री को छात्रों ने थोड़ा कंफ्यूजिंग बताया। वैभव ने बताया कि पिछले सत्र से इस बार फिजिक्स-मैथ के सवाल अपेक्षाकृत आसान रहे, लेकिन केमिस्ट्री के प्रश्न हल करने में समय लगा। उसने उलझाया। वहीं प्रियाणी ने कहा कि केमिस्ट्री के सवाल मॉडरेट थे। यह मेरा जेईई का पहला अटेम्प्ट था, इसलिए कुछ सवालों में कन्फ्यूजन हुआ। गणित के लंबे कैलकुलेशन ने समय प्रबंधन की बड़ी चुनौती पेश की। मैथ्स : लंबे सवालों में फंसे रहे छात्र, टाइम बनी चुनौती मैथ्स का पेपर मध्यम स्तर का था, लेकिन सवाल अपेक्षाकृत लेंदी रहे। इससे स्टूडेंट्स के लिए टाइम मैनेजमेंट चुनौतीपूर्ण रहा। पेपर में अलजेब्रा आैर कैलकुलस, दोनों से 36-36 प्रतिशत प्रश्न पूछे गए। वेक्टर थ्रीडी और को-ऑर्डिनेट ज्योमेट्री से 12-12 प्रतिशत पूछे गए थे। छात्रों ने बताया कि फॉर्मूला याद होने के बावजूद सटीक आंसर तक पहुंचने के लिए कैलकुलेशन करनी पड़ी, जिससे स्पीड और एक्युरेसी का संतुलन बैठाना कठिन रहा। केमेस्ट्री : 70 प्रतिशत प्रश्न 12वीं से पूछे गए थे केमिस्ट्री के पेपर 12वीं कक्षा के सिलेबस का दबदबा रहा, जहां से 70% प्रश्न पूछे गए। जबकि 11वीं से मात्र 30% सवाल रहे। फिजिकल केमिस्ट्री में मोल कॉन्सेप्ट और केमिकल काइनेटिक्स से 2-2 प्रश्न आए। ऑर्गेनिक में एल्किल हेलाइड्स और ऐरोमेटिक कंपाउंड्स का दबदबा रहा। इनऑर्गेनिक में को-ऑर्डिनेशन कंपाउंड से 2 प्रश्न पूछे गए। छात्रों के अनुसार, केमिस्ट्री का स्तर मध्यम था, लेकिन कुछ विकल्पों ने कन्फ्यूज किया। फिजिक्स : मैकेनिक्स और मॉडर्न फिजिक्स का दबदबा सुबह की पाली में फिजिक्स का पेपर मॉडरेट और कॉन्सेप्चुअल था। इसमें एनसीईआर सिलेबस के अनुसार 44 प्रतिशत प्रश्न 11वीं कक्षा से आैर 56 प्रतिशत प्रश्न 12वीं कक्षा से पूछे गए थे। सबसे ज्यादा चार प्रश्न मैकेनिक्स से थे। इसके अलावा सेमीकंडक्टर, एरर, यूनिट एंड डायमेंशन से एक-एक प्रश्न, मॉडर्न फिजिक्स, हीट एंड थर्मोडायनेमिक्स और इलेक्ट्रो डायनेमिक्स से 3-3 प्रश्न आैर मैग्नेटिज्म तथा ऑप्टिक्स से 2-2 प्रश्न पूछे गए थे।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews