गणतंत्र दिवस पर भोजपुर के तीन मैत्री दिल्ली निकले: 3 एआई परिवार सहित 7 लोग समारोह में होंगे शामिल, बिहार के 23 प्रतिभागी हैं चयनित – Bhojpur News h3>
शाहाबाद दुग्ध उत्पादन समिति के एमडी धनंजय कुमार ने दिया बधाई।
केंद्र सरकार के निमंत्रण पर शाहाबाद दुग्ध उत्पादन समिति सुधा के तीन मैत्री गणतंत्र दिवस समारोह में परिवार के साथ सम्मिलित होंगे। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आज शाहाबाद दुग्ध उत्पादन समिति के एमडी धनंजय कुमार ने तीन एआई कार्यकर्ताओं, उनके परिवार
.
पटना से केन्द्र सरकार के खर्च पर सभी सात व्यक्ति शुक्रवार को विमान से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे, जहां 27 जनवरी तक प्रवास करेंगे। इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
शाहाबाद दुग्ध उत्पादन समिति सुधा के तीन मैत्री गणतंत्र दिवस में होंगे शामिल।
बिहार से कुल 23 प्रतिभागियों का चयन
केन्द्रीय मत्स्य पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने बिहार से कुल 23 प्रतिभागियों का चयन किया है, जो अपने पति-पत्नी के साथ जाएंगे। इसके अलावा चार नोडल पदाधिकारी भी आवश्यक मार्गदर्शन के लिए जाएंगे।
शाहाबाद दुग्ध उत्पादक संघ के पदाधिकारी कुमार अभिषेक के मार्ग निर्देशन में तरारी प्रखंड के अजय कुमार पाण्डेय और उनकी पत्नी उर्मिला देवी, रोहतास के भलुनी गांव के ओम प्रकाश राय और उनकी पत्नी रिंकी देवी, कैमूर के मतबरपुर के धनजी गुप्ता और उनकी पत्नी पूनम देवी को एमडी धनंजय कुमार ने आज पटना के लिए रवाना किया।
सभी पटना के लिए हुए रवाना,कल पटना से दिल्ली जाएंगे।
गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए मिले निमंत्रण से सभी प्रतिभागी और उनके परिजन में खुशी है। उनका कहना है कि एक सामान्य सा लगने वाला कृत्रिम गर्भाधान राष्ट्र सेवा में इतना बड़ा योगदान हो सकता है, यह गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता मिलने के बाद समझ आ रहा है। प्रतिभागियों के परिजन ने बताया कि अक्सर उनके पति के काम का कोई निश्चित समय नहीं है। यह उन्हें गलत लगता था इसलिए कई बार विरोध करते थे।
जब से नरेन्द्र मोदी सरकार की तरफ से उनको इस महान अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला है, तब से उनके पति के काम के प्रति उनकी समझ बढ़ी है। महिलाओं ने बताया कि उनके पति के श्रमसाध्य कार्य से राष्ट्र का उत्थान हो रहा है, जिससे उनको गर्व है।
शाहाबाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के एमडी धनंजय कुमार ने बताया कि आज सभी सात प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई ताकि सभी गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आवश्यक तैयारियां कर लें।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए न्योता मिलने से कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है। यह निमंत्रण शाहाबाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के लिए सम्मान का विषय है।