Advertising
<

गड़बड़ी करने वाले सात हजार लोग चिह्नित, बांड भरवाने की प्रक्रिया

5
गड़बड़ी करने वाले सात हजार लोग चिह्नित, बांड भरवाने की प्रक्रिया

गड़बड़ी करने वाले सात हजार लोग चिह्नित, बांड भरवाने की प्रक्रिया

शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गापूजा संपन्न कराने की तैयारी में जुटा पुलिस प्रशासनज ज जजसज ज ज ज ज ज ज

Newswrap हिन्दुस्तान, आराMon, 30 Sep 2024 02:37 PM
share Share

शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गापूजा संपन्न कराने की तैयारी में जुटा पुलिस प्रशासन डीजे का उपयोग रहेगा बंद, बजाने वाले संचालक और समिति पर होगी प्राथमिकी पूजा के दौरान महिला सुरक्षा का पूरा ख्याल, शहर के सभी पंडालों में तैनात होंगे एक स्थायी पुलिस अफसर ड्रोन के जरिए रखी जाएगी स्थिति पर नजर, डीएसपी के नेतृत्व में 24 घंटे होगी साइबर पेट्रोलिंग भीड़ को नियंत्रित और ट्रैफिक दुरुस्त करने को शहर में 24 घंटे काम करेगी मोबाइल क्यूआरटी टीम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर पुलिस और जिला प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गापूजा संपन्न कराने की तैयारी में जुट गया है। किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई के साथ भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने की कवायद की गयी है। निरोधात्मक कार्रवाई के तहत अब तक जिले में गड़बड़ी करने वाले सात हजार लोगों को चिह्नित किया गया है। सभी से बांड भरवाने की प्रक्रिया चल रही है। डीजे पर पूर्ण रूप से बैन लगा दिया गया है। बजाने वाले संचालकों और पूजा पंडाल समितियों के खिलाफ प्राथमिकी की तैयारी भी की जा रही है। एसपी राज द्वारा सोमवार को यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिला और पुलिस प्रशासन साथ मिल कर काम कर रहा है। अबतक जो आंकड़े मिले हैं, उनके अनुसार जिले भर में पंडाल स्थापित करने और जुलूस के लिए 392 लाइसेंस निर्गत किये गये हैं। शहर में करीब जगहों पर प्रतिमा स्थापित की जा रही है। जिले भर में अबतक गड़बड़ी करने में सात हजार लोगों को चिह्नित किया गया है। बांड भरवाने की प्रक्रिया चल रही है। एसपी ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने को शहर की सभी पूजा पंडालों में एक स्थायी पुलिस अधिकारी की तैनाती की जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा, भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मोबाइल क्यूआरटी टीम गठित की गयी है। इसमें महिला अधिकारी और सिपाही भी शामिल रहेंगी। डीएसपी के नेतृत्व में साइबर पेट्रोलिंग भी की जायेगी। दोनों टीमें 24 घंटे काम करती रहेंगी। उन्होंने बताया कि डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया है। पूजा समितियों और डीजे संचालकों के साथ बैठक में इस बाबत निर्देश भी दिया गया है। उसके बावजूद डीजे का इस्तेमाल करने वाले संचालकों और पूजा पंडाल समितियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी। एसपी ने बताया कि ड्रोन के माध्यम से भी पूरी स्थिति पर नजर रखी जाएगी। तैयारी पूरी कर ली गयी है। एएसपी सहित सभी एसडीपीओ और थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी को पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News