Advertising
<

गडकरी बोले- उज्जैन सांसद का वजन बढ़ा, सड़कें वापस लेंगे: केंद्रीय मंत्री ने फिरोजिया को वजन कम करने चैलेंज दिया था; रोप-वे भूमिपूजन में शामिल होगें मोदी – Ujjain News

26
गडकरी बोले- उज्जैन सांसद का वजन बढ़ा, सड़कें वापस लेंगे:  केंद्रीय मंत्री ने फिरोजिया को वजन कम करने चैलेंज दिया था; रोप-वे भूमिपूजन में शामिल होगें मोदी – Ujjain News

गडकरी बोले- उज्जैन सांसद का वजन बढ़ा, सड़कें वापस लेंगे: केंद्रीय मंत्री ने फिरोजिया को वजन कम करने चैलेंज दिया था; रोप-वे भूमिपूजन में शामिल होगें मोदी – Ujjain News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 23 फरवरी 2022 को उज्जैन में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से सांसद अनिल फिरोजिया को चैलेंज दिया था कि वो अपना वजन कम करें। जितने किलो वजन घटाएंगे उतने हजार करोड़ रुपए शहर के विकास के लिए दिए जाएंगे। इसके बाद फिरोजिया ने 32 क

.

गडकरी ने सभी को अपने स्वास्थ का ख्याल रखने की बात कही। उन्होंने बदनावर में उज्जैन-बदनावर सड़क के लोकापर्ण के दौरान कहा कि मै जब उज्जैन में आया था तब मैनें अनिल फिरोजिया जी को कहा था की वजन कम करो जितना कम करोगे उतना पैसा दूंगा, लेकिन अब वजन बढ़ रहा है तो दिए हुए रोड वापस ले जाने का काम करना पड़ेगा।

इसके बाद गडकरी ने मजाकिया अंदाज में कहा, मैं मजाक कर रहा हूं मेरा भी वजन 135 किलो था अभी 89 किलो है, 46 किलो कम किया है। हेल्थ अच्छी होनी चाहिए। अगर हेल्थ अच्छी होगी तो आप किसी भी ताकत का मुकाबला कर सकते है। मध्य प्रदेश में इसी साल हम तीन लाख करोड़ रुपए के इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा करके देंगे। रेलवे स्टेशन से महाकाल तक बनने वाले रोप वे का भूमि पूजन पीएम मोदी करेंगे। हमने उनसे रिक्वेस्ट की है वे आयेंगे और भूमि पूजन करेंगे।

पीएम मोदी ने भी कहा था अभी और वजन कम करना है

11 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण करने उज्जैन पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए हेलीपेड पहुंचे सांसद अनिल फिरोजिया से पीएम ने वजन कम करने को लेकर बात की थी। सांसद ने बताया था कि उन्होंने अब तक कुल 32 किलो वजन कम किया है। जिस पर पीएम ने सांसद की तारीफ भी की और कहा कि अभी और करना है। सांसद ने मेहनत कर उस दौरान अपना वजन कम किया था। लेकिन एक बार फिर उनका वजन बढ़ने लगा है। जो करीब 109 किलो के आसपास हो गया। और आज इसीलिए गडकरी ने उन्हें मंच से वजन कम करने की सलाह दी।

Advertising

दैनिक NEWS4SOCIALसे बात करते हुए सांसद फिरोजिया ने कहा

गडकरी जी ने जो कहा था वो किया। एक किलो कम करने पर एक हजार करोड़ दिया। आज उन्होंने करीब 3 हजार करोड़ की उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन की सौगात दी है जो 134 किमी की है। ये सही है कि चुनाव के बाद मेरा वजन बढ़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक ने आरोप लगाया था की मैने वजन ऑपरेशन से कम किया है। उन्हें चेक करने का कहा था। अभी 12 किलो वजन बढ़ गया है। मै उसे दो महीने में कम करके दिखा दूंगा। अगर ऑपरेशन किया होता तो वजन बढ़ाता नहीं। मैने वजन बढ़ाकर दिखाया की मैने ऑपरेशन से कम नहीं किया था।

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सांसद अनिल फिरोजिया।

सांसद फिरोजिया ने 32 किलो वजन कम किया था करीब तीन साल पहले 23 फरवरी 2022 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अनिल फिरोजिया को कहा था की वो अपना वजन कम करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखे।

इसके बाद गडकरी ने फिरोजिया से कहा था जितने किलो वजन घटाएंगे उतने हजार करोड़ रुपए शहर के विकास के लिए दिए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री गडकरी के इस बात के बाद फिरोजिया शरीर से चर्बी घटाने में जुट गए। महज तीन महीने में ही उन्होंने 12 किलो और सात महीने में 32 किलो वजन कम कर लिया था। इसके बाद गडकरी ने भी अपना वादा निभाया। उन्होंने उज्जैन से जुड़ने वाली सड़कों के लिए 2300 करोड़ रुपए मंजूर किए थे।

फिरोजिया द्वारा वजन कम करने की खबर काफी चर्चा में रही थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि चैलेंज मिला तब वजन 130 किलो था। क्षेत्र के विकास की बात आई तो वजन कम करने की ठान ली। उनका कहना है कि उनके वजन घटाने में पत्नी और बेटी का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने उसकी डाइट का ख्याल रखा और लगातार वर्कआउट के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद 32 किलो वजन कम किया था।

पटवारी ने ऑपरेशन से वजन कम करने के लगाए थे आरोप

लोकसभा चुनाव के दौरान मौजूदा सांसद का वजन भी चुनावी मुद्दा बना था। उज्जैन में सभा लेने के दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा था कि अनिल फिरोजिया ने नितिन गडकरी को खुश करने के लिए अपना 30 किलों वजन मेहनत से नहीं बल्कि ऑपरेशन करवा कर कम किया था। उन्होंने गडकरी को झूठ बोला और इतना रुपए लिए थे।

घर में वर्क आउट करते सांसद फिरोजिया।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News