गजकेसरी योग अप्रैल 2022 में इस एक दिन का बनेगा, 12 साल में एक बार आता है ये संयोग | one day GajaKesari yoga in April 2022 | Patrika News

159
गजकेसरी योग अप्रैल 2022 में इस एक दिन का बनेगा, 12 साल में एक बार आता है ये संयोग | one day GajaKesari yoga in April 2022 | Patrika News

गजकेसरी योग अप्रैल 2022 में इस एक दिन का बनेगा, 12 साल में एक बार आता है ये संयोग | one day GajaKesari yoga in April 2022 | Patrika News

यह योग विशेष तौर पर 28 अप्रैल को ही दिनभर रहेगा, इसी दिन प्रदोष भी है।

An Special Day of April 2022 चंद्र-गुरु की युति से होता है गजकेसरी योग का निर्माण, इस दौरान मीन पर चंद्रमा और बृहस्पति का विग्रह रहेगा।

भोपाल

Published: April 25, 2022 04:36:52 pm

April one most Special Day : इस बार 28 अप्रैल का दिन बहुत खास होने वाला है। इस एक दिन के लिए गजकेसरी योग बनने जा रहा है। साथ ही चंद्र-गुरु की युति जो कि गजकेसरी नाम से जानी जाती है, मीन पर चंद्रमा और बृहस्पति का विग्रह रहेगा। इसके अलावा इस दिन प्रदोष काल भी रहेगा।

ज्योतिष के जानकार पंडित एसके उपाध्याय के अनुसार बृहस्पति का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र मे अबरा, इस दिन शुक्र का भी मीन राशि में प्रवेश होगा। मीन राशि में बृहस्पति, शुक्र की युति बनेगी। तकरीबन 12 वर्ष में इस प्रकार के युति संयोग बनते हैं। ग्रह-गोचर की गणना अनुसार देखें तो बृहस्पति वर्तमान में मीन राशि में परिभ्रमण कर रहे हैं। मीन राशि बृहस्पति की स्वयं की राशि है या यह कहा जा सकता है कि मीन के स्वामी बृहस्पति हैं। मीन में बृहस्पति स्व॒ राशिपति होते हुए अनुकूल प्रभाव को दशते हैं।

बृहस्पति की जहां-जहां दृष्टि होती है, वहां-वहां श्रेष्ठ लाभ के संकेत मिलते हैं। मीन राशि स्थित बृहस्पति की पांचवीं दृष्टि कर्क राशि में उच्च की होती है। सातवीं दृष्टि कन्या राशि पर मैत्री भाव दर्शाती है और 9वीं दृष्टि वृश्चिक राशि पर सम कारक स्थिति को बताती है। इस गणित से चंद्र, बुध और मंगल की बृहस्पति से अनुकूलता रहेगी। इस दौरान सामुद्रिक व्यापार बढ़ेगा। शेयर प्रार्केट में उछाल आएगा। रियल एस्टेट, पेट्रोकेमिकल निर्माण कार्य पें भाव बढ़ेंगे।

हर 12 वर्ष में बनता है इस प्रकार क्रा योग: तकरीबन हर 12 वर्ष में गुरु शुक्र की मीन राशि पर युति ष्रनती है। इस युति का आध्यात्मिक प्रभाव भी देखा जाता है। उसकी यह पति ग्रीष्म ज़्तु में ही अपने प्रभाव क्रो आध्यात्मिक दृष्टिकोण से दर्शाती है, इसलिए इस युति का धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व भी माना गया है,यही कारण है कि मीन राशि में दोनों डी ग्रह परस्पर अनुकूल व्यवहार ऋरते हैं, जिसके कारण जनमानस पं धर्म के प्रति रुझान बढ़ता है और आध्यात्मिक मानसिकता तैयार होती है।

Must Read

गजकेसरी योग : गुरु के प्रभाव से बना ये योग,जानें कैसे प्रभावित करता है आपकी कुंडली

बृहस्पति का उत्तराभाद्रपद के पहले चरण में प्रवेश
ग्रह गोचर की गणना अनुसार 28 अप्रैल को रात्रि में 9.11 बजे बृहस्पति का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में पहले चरण में प्रवेश होगा। संयोग यह भी है कि जिस दिन बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन होगा, उस दिन गजकेसरी योग का भी निर्माण होगा। इस दिन प्रदोष भी है, रुके कार्य को इस दिन आगे बढ़ाया जा सकता है। मांगलिक कार्य के लिए भी इस दिन रूपरेखा तय की जा सकती है। नए संबंधों में या नए विनिर्माण कार्यों में भी इस दिन का उपयोग किया जा सकता है।

मीन राशि में शुक्र करेंगे प्रवेश
मीन राशि शुक्र की उच्चतम राशियों में मानी जाती है, अर्थात मीन राशि में शुक्र उच्च के मानेगए हैं। 28 अप्रैल को शुक्र का भी मीन राशि स्थित बृहस्पति के साथ युति संबंध बनेगा। यह एक उत्तम स्थिति को दर्शाता है, हालांकि नैसर्गिक गणना से देखें तो शुक्र और गुरु आपस में शत्रु बताए जाते हैं। क्योंकि एक देव गुरु बृहस्पति है और दूसरे असुर गुरु शुक्राचार्य। इन दोनों में परस्पर बैर है, फिर भी मीन राशि ऐसी राशि है, जहां इनकी समानता-सम कारक अवस्था के माध्यम से प्रकृति में अनुकूल परिवर्तन और शांति का वातावरण दिखाई देता है।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News