गंगा में नहाने गया आठवीं का छात्र डूबा, मौत h3>
ऐप पर पढ़ें
-धोबहा ओपी क्षेत्र के सलेमपुर ब्रह्म स्थान के गंगा नदी घाट पर रविवार की दोपहर हुआ हादसा
-पूजा करने से पहले स्नान करने गया था बिहिया के पहरपुर का छात्र, पैर फिसलने से गिर पड़ा
आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता
भोजपुर के धोबहा ओपी क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित ब्रह्म स्थान के पास गंगा नदी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गयी। स्नान करने के दौरान वह गंगा नदी में डूब गया। मृत छात्र बिहिया थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी अरुण सोनार का 14 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार था। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। उसके बड़े भाई के दोस्त कृष्णा कुमार ने बताया कि वह रोज सलेमपुर गांव स्थित ब्रह्म स्थान पूजा करने के लिए जाता था। रविवार की सुबह भी वह पूजा करने सलेमपुर गांव से ब्रह्म स्थान गया था। पूजा करने के बाद वह सलेमपुर स्थित गंगा नदी घाट पर स्नान करने लगा। उस दौरान पैर फिसल जाने से वह गया गंगा नदी में गिर कर डूब गया। इसके बाद घाट पर मौजूद लोगों ने परिजनों को घटना को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन और धोबहा ओपी की पुलिस पहुंची। उसके बाद पुलिस की पहल पर एसडीआरएफ की टीम सलेमपुर गांव स्थित गंगा नदी घाट पर पहुंची। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव की काफी खोजबीन शुरू की गयी। बाद में बक्सर के चौसा गांव निवासी कुछ गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों के काफी प्रयास के बाद शव को पानी से बाहर निकल गया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि छात्र अपने चार भाई और एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में माता हेवांती देवी, भाई नीतीश कुमार, रवि कुमार,नीरज कुमार और बहन रंजू कुमारी है। हादसे के बाद के उसके घर में कोहराम मच गया है। छात्र की मां हेवांति देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
….
भैंस चराने गए बुजुर्ग किसान की नदी में डूबने से मौत
शाहपुर थाना क्षेत्र के साहोडीह गांव में रविवार की दोपहर हुआ हादसा
इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
आरा फोटो : कपिल नोनिया, मृत वृद्ध की फाइल फोटो
आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता
भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के साहोडीह गांव में रविवार की दोपहर नदी में डूबने से भैंस चराने गए बुजुर्ग किसान की मौत हो गयी। मृत किसान साहोडीह गांव निवासी 76 वर्षीय पुत्र कपिल नोनिया थे। उनके पड़ोसी ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू ठाकुर ने बताया कि रविवार की दोपहर भैंस चराने के लिए बधार की ओर गए थे। बधार में एक नदी भी है। भैंस चराने के दौरान वह उसी नदी में गिर कर डूब गए। उससे उनकी मौत हो गयी। उसके बाद वहां मौजूद लड़कों द्वारा घटना की सूचना दी। तब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकाला। उसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर सदर अस्पताल में तैनात पुलिस अधिकारी ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उनक परिवार में पत्नी राधिका देवी, चार पुत्री, भाई ओम प्रकाश नोनिया और जीतेंद्र नोनिया है। हादसे के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। वही इस हादसे के बाद किसान की पत्नी राधिका देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।
…
….
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News