खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026,13 जनवरी को टीम का ट्रायल: सात खेलों में परखी जाएगी प्रदेश की जनजातीय प्रतिभा, राष्ट्रीय प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ में – Siddharthnagar News h3>
रोहित सिंह | सिद्धार्थनगर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश में प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 के लिए राज्य टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खेल निदेशालय, लखनऊ के निर्देश पर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा गठित चयन समिति की देखरेख में 13 जनवरी 2026 को प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सिद्धार्थनगर के क्रीड़ाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में कुल सात खेल विधाएं शामिल की गई हैं। इनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन और कुश्ती शामिल हैं। सभी खेलों के चयन ट्रायल एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे, ताकि प्रदेश के जनजातीय खिलाड़ियों को समान अवसर मिल सके।
खेलवार चयन स्थल तय
खेल विभाग द्वारा खेलवार चयन स्थलों की घोषणा भी कर दी गई है।
- तीरंदाजी: सोनभद्र
- एथलेटिक्स व कुश्ती: मिर्जापुर
- फुटबॉल, हॉकी, तैराकी व भारोत्तोलन: वाराणसी
चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और भारतीय खेल प्राधिकरण के मानकों के अनुसार खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और तकनीकी दक्षता के आधार पर चयन किया जाएगा।
केवल एसटी वर्ग के खिलाड़ी होंगे पात्र
क्रीड़ाधिकारी ने स्पष्ट किया कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने के लिए केवल अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी ही पात्र होंगे। चयन ट्रायल के समय खिलाड़ियों को राज्य के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र एवं निवास प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेज न होने की स्थिति में खिलाड़ी को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा।
पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य
चयनित खिलाड़ियों का पंजीकरण खेलो इंडिया पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कराया जाएगा, ताकि प्रशिक्षण शिविर, प्रतियोगिता और अन्य औपचारिकताएं डिजिटल माध्यम से पूरी की जा सकें।
क्रीड़ाधिकारी, सिद्धार्थनगर ने जनपद सहित प्रदेश के सभी पात्र जनजातीय खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर चयन ट्रायल में भाग लें और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करें।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News