Advertising
<

खाद की कालाबाजारी : स्कूल में मिली यूरिया की 445 बोरी – Harda News

0
खाद की कालाबाजारी : स्कूल में मिली यूरिया की 445 बोरी – Harda News

खाद की कालाबाजारी : स्कूल में मिली यूरिया की 445 बोरी – Harda News

.

छीपानेर रोड पर मां शारदा विद्यापीठ स्कूल में अवैध तरीके से रखी 445 बोरी यूरिया पकड़ाई। इससे हड़कंप मच गया। यह खाद पटेल कृषि सेवा केंद्र की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन विश्नोई मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिले में यूरिया की कालाबाजारी पर प्रशासन अंकुश नहीं लगा पा रहा है। जगह बदलकर अवैध भंडारण कालाबाजारी के लिए गया गया। 520 बोरी यूरिया आते ही 75 बोरी बेच दी।

445 बोरी यूरिया ही पकड़ा। पंचनामा बनाया गया है। पटेल कृषि सेवा केंद्र पर कालाबाजारी का केस दर्ज होना चाहिए। इधर, डीडीए जेएल कास्दे ने सफाई देते हुए कहा कि यूरिया ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड है। कालाबाजारी की गुंजाइश नहीं है। जगह की कमी से दुकानदार ने भंडारण का स्थान बदला है। हमारी मैदानी टीम मॉनिटरिंग कर रही है।

दुकानदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। लेकिन सवाल यह है कि खाद दुकान की गोदाम में होना था, स्कूल में रखकर कालाबाजारी की आशंका है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्नोई ने कहा कि जिले में यूरिया और डीएपी की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 4 माह से यूरिया के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिले में नकली खाद तक पकड़ा रही है। छीपानेर रोड पर गोदाम की बदलकर पटेल कृषि सेवा केंद्र कालाबाजारी करने जा रहा था। दुकानदार ने जगह बदलने तक की सूचना विभाग के अधिकारियों को नहीं दी। अब पकड़ाने के बाद अधिकारी दुकानदार को बचाने में लग गए हैं। किसानों की परेशानी के लिए जिम्मेदार दुकानदार पर कालाबाजारी में केस दर्ज होना चाहिए। साथ ही लाइसेंस भी निरस्त किया जान चाहिए। संगठन कोताही बर्दाश्त नहीं करेगा।

टिमरनी के थोक डीलर ने हरदा भेजा थी यूरिया डीडीए जेएल कास्दे के अनुसार टिमरनी के थोक डीलर अग्रवाल अभिकरण ने यूरिया शहर के छीपानेर रोड पर स्थित पटेल कृषि सेवा केंद्र को भेजा। शिकायत मिलते ही विभाग की टीम जांच करने पहुंची। 445 बोरी दुकानदार के गोदाम की बजाए स्कूल के टीन शेड में मिली है। आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जवाब मिलने पर की जाएगी कार्रवाई ^दुकानदार ने तय स्थान की बजाए दूसरी जगह यूरिया का स्टॉक किया। उसे नोटिस जारी कर दिया गया है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सिद्धार्थ जैन, कलेक्टर हरदा

Advertising

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News