खाटूश्यामजी में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की इजाजत नहीं देने से भड़के भाजपा विधायक: बोले’ ‘तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है गहलोत सरकार’ | BJP accuses Gehlot government of appeasement politics | Patrika News h3>
भाजपा विधायक रामलाल शर्मा का आरोप, अपने वोट बैंक को नाराज नहीं करना चाहती है गहलोत सरकार, कांग्रेस सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने प्रशासन से मांग की थी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की परमिशन
जयपुर
Updated: March 14, 2022 01:00:34 pm
जयपुर। खाटूश्यामजी में चल रहे हैं मेले में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की इजाजत नहीं मिलने से भड़के भाजपा विधायक ने राज्य की गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने आज विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य की गहलोत सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है और अपने वोट बैंक को नाराज नहीं करना चाहती है, इसलिए गहलोत सरकार ने खाटूश्यामजी में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की इजाजत नहीं दी।
ram lal sharma
सीकर से कांग्रेस सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने प्रशासन से पुष्प वर्षा करने की इजाजत मांगी थी पहले कल रात 9 बजे पुष्प वर्षा करने की इजाजत दे दी गई और उसके बाद रात 12 बजे लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने का हवाला देकर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की इजाजत निरस्त कर दी।
रामलाल शर्मा ने कहा कि गहलोत सरकार लगातार बहुसंख्ययक लोगों की आस्था पर कुठाराघात करती आ रही है। कांग्रेस पार्टी और गहलोत सरकार की आदत बन चुकी है, उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने से कहीं भी लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति नहीं बिगड़ती, क्योंकि हेलीपैड शाहपुरा में बनाया गया था और शाहपुरा से ही टेकऑफ और लैंडिंग रखी गई थी।
खाचरियावास के बयान पर किया पलटवार
रामलाल शर्मा ने कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमे खाचरियावास ने कहा था कि सभी की आस्था गांधी परिवार में है। रामलाल शर्मा ने कहा कि हम भी यही चाहते हैं कि कांग्रेसी अपनी निष्ठा वही बनाए रखें।
कांग्रेस और गांधी परिवार ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 50 साल देश पर राज किया है और उन्होंने देश को लूटने का काम किया है।रामलाल ने कहा कि क्या कांग्रेस के पास गांधी परिवार के अलावा के बुद्धिशाली नेता नहीं बचा है?
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस की स्थापना देश की आजादी के लिए हुई थी आजादी के बाद कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए, लेकिन आज तक कांग्रेस को समाप्त नहीं किया गया है। इसलिए अब देश की जनता ही कांग्रेस को समाप्त करने में लगी है।
घमंड में नहीं है भाजपा
कांग्रेस नेताओं की ओर से भाजपा को घमंड में नहीं रहने की नसीहत देने के सवाल पर रामलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा कभी भी घमंड में नहीं रहती है और धरातल पर रहकर काम करती है, हमें पूरा विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की बात करते हैं।
अगली खबर