क्लासिकल डांस में सुमोना, इनायत और वेस्टर्न डांस में दिव्यांशी, अविका फर्स्ट – Jalandhar News h3>
जालंधर| पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डांस, म्यूजिक और कॉमेडी एक्ट जैसी विभिन्न श्रेणियों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
.
स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज ने कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में मनप्रीत कौर और पूजा मौजूद रहीं। इस मौके पर डांस और म्यूजिक डिपार्टमेंट के अध्यापक स्वीटी, लक्ष्मी, रीना, प्रीति, टीना, लक्ष्मी प्रभा और नंदलाल फ्रांसिस भी उपस्थित थे।
फोक डांस कैटेगरी में 10वीं क्लास में हर्षिता, लक्षित प्रथम और सारा, जसलीन द्वितीय रहे। 9वीं क्लास में रूद्रदीप, अभिषेक, रमनदीप, वृषभ प्रथम और द्वितीय कशिश, अक्षिता रहे। इसी तरह बॉलीवुड क्लासिकल डांस 10वीं क्लास में आरोही, एंजल ने पहला, अनुष्का, अवनी ने दूसरा, 9वीं क्लास में इनायत, रम्या ने पहला,जाह्नवी, सुरभि ने दूसरा स्थान हासिल किया।
बॉलीवुड डांस कक्षा 9वीं में सुमोना, इनायत ने पहला, वंदना, लावण्या ने दूसरा स्थान, वेस्टर्न डांस कक्षा 9वीं में दिव्यांशी, अविका ने पहला और कशिश ने दूसरा स्थान पाया। इस दौरान यहां उर्वशी अरोड़ा भी मौजूद रही। कार्यक्रम में छात्रों की ऊर्जा और रचनात्मकता ने सभी को प्रभावित किया। स्कूल प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज ने कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में मनप्रीत कौर और पूजा मौजूद रहीं। इस मौके पर डांस और म्यूजिक डिपार्टमेंट के अध्यापक स्वीटी, लक्ष्मी, रीना, प्रीति, टीना, लक्ष्मी प्रभा और नंदलाल फ्रांसिस भी उपस्थित थे। फोक डांस कैटेगरी में 10वीं क्लास में हर्षिता, लक्षित प्रथम और सारा, जसलीन द्वितीय रहे। 9वीं क्लास में रूद्रदीप, अभिषेक, रमनदीप, वृषभ प्रथम और द्वितीय कशिश, अक्षिता रहे। इसी तरह बॉलीवुड क्लासिकल डांस 10वीं क्लास में आरोही, एंजल ने पहला, अनुष्का, अवनी ने दूसरा, 9वीं क्लास में इनायत, रम्या ने पहला,जाह्नवी, सुरभि ने दूसरा स्थान हासिल किया।
बॉलीवुड डांस कक्षा 9वीं में सुमोना, इनायत ने पहला, वंदना, लावण्या ने दूसरा स्थान, वेस्टर्न डांस कक्षा 9वीं में दिव्यांशी, अविका ने पहला और कशिश ने दूसरा स्थान पाया। इस दौरान यहां उर्वशी अरोड़ा भी मौजूद रही। कार्यक्रम में छात्रों की ऊर्जा और रचनात्मकता ने सभी को प्रभावित किया। स्कूल प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
