क्रिसमस पर रिलीज होगी ‘सर्कस’, कटरीना कैफ- टाइर श्रॉफ से बड़ा क्लैश, सलमान खान से भी होगा सामना h3>
ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की पिछले साल 2021 में ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) तो थे ही। अजय देवगन (Ajay Devgn) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने कैमियो किया था। फिल्म को खूब पसंद किया गया था और कोरोना महामारी के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई थी। खैर अब एक और उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) आ रही है। इसकी रिलीज भी डिक्लेयर की जा चुकी है। खुद इसकी जानकारी ऐक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल पर दी है। बताया है कि ‘सर्कस’ क्रिसमस (Hindi Films On Christmas 2022) के मौके पर 23 दिसंबर 2022 से वर्ल्डवाइड बड़े पर्दे पर देखी जा सकेगी। इसमें रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez), वरुण शर्मा (Varun Sharma) समेत कई नामी सितारे नजर आएंगे।
बता दें कि रोहित शेट्टी की हर फिल्मों की तरह इसमें भी एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज देखने को मिलेगा। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। जिसमें रणवीर सिंह का डबल रोल नजर आ रहा है। एक रणवीर सीधा-साधा है तो दूसरा तेज-तर्रार। और सेम चीज वरुण शर्मा के साथ भी है। जैसा अमूमन डबल रोल फिल्म्स में देखने को मिलता है। उसी हिसाब से जैकलीन और पूजा हेगड़े को रखा गया है। वहीं बाकी किरदार भी रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक बार फिर अपने दर्शकों को वापस सिनेमा में लाने का समय आ गया है। 16 साल पहले गोलमाल रिलीज हुई थी और आप सभी ने जो प्यार मुझे दिया, उसने मुझे वो बना दिया, जो आज मैं हूं। आपके और आपके परिवार के लिए सर्कस एक क्रिसमस गिफ्ट है। क्योंकि इस सर्कस में बहुत सारा गोलमाल है।’
क्रिसमस को होगा ‘सर्कस’ से बड़ा क्लैश
रोहित शेट्टी की इन बातों से ऐसा लग रहा है कि इसमें नई कहानी के साथ उनकी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘गोलमाल’ का भी ट्विस्ट देखने को मिलेगा। लेकिन अब कहानी क्या होगी, ट्रेलर और फिल्म आने के बाद ही मालूम चलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शेट्टी और रणवीर के साथ-साथ ये दिन दर्शकों के लिए भी बहुत बड़ा दिन होगा। क्योंकि क्रिसमस के मौके पर न केवल ‘सर्कस’ आ रही है। बल्कि विजय सेतुपति-कटरीना कैफ की ‘मेरी क्रिसमस’ (Merry Christmas Release Date) और टाइगर श्रॉफ-कृति सेनन की ‘गणपत’ (Ganapath Release Date) भी रिलीज होगी। इतना ही नहीं एक हफ्ते बाद यानी 30 दिसंबर को सलमान खान की ‘कभी ईद कभी दीवाली’ भी पर्दे पर आ जाएगी। ऐसे में डायरेक्टर के साथ-साथ जनता पर भी खूब प्रेशर होगा।