कोलकाता से ड्रिबलिंग करते लखनऊ पहुंचा जापानी फुटबॉलर: 1400 KM का सफर पूरा किया, बोला- यहां के लोग जिंदादिल इंसान हैं – Lucknow News

2
कोलकाता से ड्रिबलिंग करते लखनऊ पहुंचा जापानी फुटबॉलर:  1400 KM का सफर पूरा किया, बोला- यहां के लोग जिंदादिल इंसान हैं – Lucknow News

कोलकाता से ड्रिबलिंग करते लखनऊ पहुंचा जापानी फुटबॉलर: 1400 KM का सफर पूरा किया, बोला- यहां के लोग जिंदादिल इंसान हैं – Lucknow News

लखनऊ में एक जापानी युवा फुटबॉल ड्रिबलिंग करते पहुंचा है। उसने हजरतगंज चौराहे पर ड्रिबलिंग कर साफ-सफाई और खेल को प्रमोट किया। जापानी फुटबॉलर नोजोमु हगिहारा (नोनो) ने यह यात्रा महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह से प्रेरित होकर शुरू की है।

.

हजरतगंज चौराहे पर नोनो ने करीब 15 मिनट तक फुटबॉल ड्रिबलिंग करते हुए कई तरह से फुटबॉल को बैलेंस किया। वह कोलकाता से 1400 KM फुटबॉल ड्रिबलिंग करते हुए लखनऊ पहुंचे हैं। उन्होंने यहां के लोगों के लिए कहा- सब बहुत जिंदादिल इंसान हैं।

पहले तीन तस्वीरों में देखिए नोनो की कलाबाजी…

नोनो ने फुटबॉल से कई कलाबाजियां दिखाईं।

नोनो ने हजरतगंज चौराहे पर फुटबॉल के साथ पोज दिया।

वह सड़क पर ड्रिबलिंग करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान उन्हें पुलिस ने प्रोटेक्शन दिया।

एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट पर भारत आए

जापान के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त जापानी फुटबॉलर नोजोमु हगिहारा (नोनो) ने बताया- 2021 में बिहार आया था। एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट पर जापान सरकार की तरफ आना हुआ था। हमें खेल के महत्व को समझना होगा। एक रोल मॉडल तौर पर हमें खुद चैलेंज लेना होगा। चाहे वह स्टूडेंट हों या कोच। मैं यही मैसेज देना चाहूंगा। अभी तक 1,400 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुका हूं। अभी दिल्ली स्थित जापान एंबेसी पर यात्रा समाप्त करूंगा।

ग्रामीण लड़कियों को फुटबॉल से बनाना चाहते हैं सशक्त

नोनो ने कहा- मेरा अभियान खेल के महत्व को बढ़ाने के लिए है। इसके साथ ही सामाजिक बदलाव, लैंगिक समानता, स्वच्छता और पोषण जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का भी प्रयास है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों, विशेष रूप से लड़कियों, को फुटबॉल के माध्यम से सशक्त बनाने का उनका लक्ष्य है।

वह कहते हैं- फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और दृढ़ता का पाठ पढ़ाने वाला माध्यम है। उनकी यह यात्रा महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह से प्रेरित है। उन्होंने 2023 में एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के 337 किलोमीटर ड्रिबलिंग के गिनीज रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उसका चार गुना ज्यादा लक्ष्य कानपुर पहुंचकर पूरा किया।

हजरतगंज की सड़क पर नोनो ने फुटबॉल के करतब दिखाए।

यहां की संस्कृति और लोगों का प्यार अद्भुत

नोनो ने कहा कि भारत के लोगों से उन्हें यहां पर बहुत प्यार मिला है। यहां के लोग मिलनसार होने के साथ जिंदादिल इंसान हैं। सांस्कृतिक तौर पर भी यह राष्ट्र बेहद समृद्ध है। भारत की एक गौरवशाली संस्कृति रही है। भारत अतिथि देवो भव: को साकार करता है।

उनका कहना है कि भारत में आने के बाद कुछ ग्रामीण बच्चों ने फुटबॉल सीखने की अपील की, इसके बाद उनकी यह यात्रा शुरू हुई है। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार से मिलने पर कहा कि उनकी एक शानदार मुलाकात हुई।

3 मार्च से शुरू यात्रा की

फुटबॉल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के अपने अनूठे मिशन के तहत कोलकाता से नई दिल्ली तक 2025 किलोमीटर की फुटबॉल ड्रिबलिंग यात्रा पर हैं। इस असाधारण यात्रा में उन्होंने कानपुर पहुंचकर 1400 किलोमीटर का पड़ाव पूरा कर लिया है। उनकी यह यात्रा, 3 मार्च 2025 को शुरू हुई है 15 मई को नई दिल्ली के जापानी दूतावास में एक नए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ समाप्त होगी।

……………………..

यह खबर भी पढ़ें

पहलगाम की जबाबदेही BJP सरकार की- अनुराग भदौरिया:बोले- अभी INDIA गठबंधन टूटा नहीं है; 2027 में अखिलेश ही CM बनेंगे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने पहलगाम आतंकी हमले, केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, INDIA गठबंधन की स्थिति और 2027 के विधानसभा चुनावों पर दैनिक NEWS4SOCIALएप से खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की सुरक्षा में चूक के कारण निर्दोष लोगों की जान जा रही है और अब भी सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। यहां पढ़ें पूरी खबर