Advertising
<

कोर्ट के आदेश पर 2 साल 8 माह बाद FIR: कल्याणपुर पुलिस ने सात लोगों पर केस किया – Kanpur News

0
कोर्ट के आदेश पर 2 साल 8 माह बाद FIR:  कल्याणपुर पुलिस ने सात लोगों पर केस किया – Kanpur News

कोर्ट के आदेश पर 2 साल 8 माह बाद FIR: कल्याणपुर पुलिस ने सात लोगों पर केस किया – Kanpur News


कानपुर। कानून से बड़ा कोई नहीं। यह बात एक बार फिर साबित हुई जब कल्याणपुर पुलिस ने कोर्ट के सख्त आदेश के बाद 2 साल 8 महीने पुराने मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। चौबेपुर के बुजुर्ग राजेन्द्र कुमार तिवारी की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अब पुलिस हरकत में आई है। दुकान पर बेटे से मारपीट, 15 हजार रुपये गायब घटना 28 सितंबर 2023 की है। चौबेपुर के ग्राम इन्दलपुर जुगराज निवासी राजेन्द्र तिवारी (64) का आरोप है कि कल्याणपुर क्षेत्र स्थित एक दुकान पर उनके पुत्र मयंक तिवारी के साथ दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच मारपीट की गई। आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें मयंक घायल हो गए। इसी दौरान मयंक की जेब से करीब 15 हजार रुपये भी गिरकर गायब हो गए। पेप्सी के गत्ते पर 5 रुपये की अवैध वसूली का आरोप राजेन्द्र तिवारी ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि घटना के समय दुकान पर प्रदीप सिंह, पुष्पेन्द्र सेंगर, जगत उर्फ चंदन सिंह समेत चार अज्ञात लोग मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने पेप्सी के गत्ते की बिक्री पर प्रति गत्ता 5 रुपये की अवैध वसूली की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि यह वसूली लंबे समय से चल रही थी। पुलिस ने नहीं दर्ज किया था मुकदमा, कराया था सिर्फ मेडिकल घटना के तुरंत बाद पीड़ित पक्ष ने थाना कल्याणपुर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मयंक का मेडिकल परीक्षण भी कराया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। न्याय न मिलने पर बुजुर्ग राजेन्द्र तिवारी ने पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर को भी लिखित शिकायत भेजी। वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो थक-हारकर पीड़ित ने न्यायालय एसीएमएम द्वितीय की शरण ली। कोर्ट ने माना मामला गंभीर, दिए FIR के आदेश न्यायालय एसीएमएम द्वितीय ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद इसे गंभीर माना। कोर्ट ने कल्याणपुर पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में अब पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी बोले- जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
इस संबंध में थाना प्रभारी कल्याणपुर संतोष सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News