कोरोना पर गुड न्यूज, दिल्ली में नए केसों से ज्यादा हुई रिकवरी, UP में 1 लाख घटे एक्टिव केस
दिल्ली सहित देशभर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ने लगी है। बीते कुछ दिनों में तेजी से इसके मामलों में कमी देखी जा रही है। दिल्ली में गुरुवार को नए संक्रमितों की संख्या घटकर 10 हजार आ गई है। अब संक्रमण दर 14.24 प्रतिशत पर है, जो बुधवार को 17.03 थी। वहीं, दिल्ली के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की स्थिति में भी सुधार आ रहा है। 30 अप्रैल को जहां यूपी में एक्टिव मामलों की संख्या 3,10,783 थी। वहीं आज एक्टिव मामले घटकर 2,04,658 हो गए हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 10,489 नए मरीज मिले हैं, वहीं 308 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। बुधवार को 13,287 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बुलेटिन के अनुसार, आज 15,189 मरीज पूरी तरह ठीक होकर कोरोना मुक्त हो गए, जबकि बुधवार को यह संख्या 14,071 थी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 13,72,475 हो गई है और 48,340 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अब कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस 77,717 हैं। इसके साथ ही, अब तक कुल 12,74,140 मरीज इस महामारी को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। वहीं अब तक मरने वालों की संख्या 20,618 हो गई है।
Delhi reports 10,489 new #COVID19 cases, 15,189 recoveries and 308 deaths in the last 24 hours.
Total cases 13,72,475
Total recoveries 12,74,140
Death toll 20,618
Active cases 77,717 pic.twitter.com/BSTUnUfbRK
— ANI (@ANI) May 13, 2021
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में दिल्ली में कुल 73,675 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 58,709 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 14,966 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल थे। दिल्ली में अब तक कुल 18,101,281 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 9,52,699 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही अब दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 57,550 पर पहुंच गई है।
बीते 10 के संक्रमितों के आंकड़े
12 मई 2021 : 13,287 नए पॉजिटिव केस
11 मई 2021 : 12,481 नए पॉजिटिव केस
10 मई 2021 : 12,651 नए पॉजिटिव केस
9 मई 2021 : 13,336 नए पॉजिटिव केस
8 मई 2021 : 17,364 नए पॉजिटिव केस
7 मई 2021 : 19,832 नए पॉजिटिव केस
6 मई 2021 : 19,133 नए पॉजिटिव केस
5 मई 2021 : 20,960 नए पॉजिटिव केस
4 मई 2021 : 19,953 नए पॉजिटिव केस
3 मई 2021 : 18,043 नए पॉजिटिव केस
यूपी में 15 दिन में 1 लाख एक्टिव केस हुए कम
वहीं, दिल्ली के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी कोरोना का कहर थमता दिख रहा है। राज्य की स्थिति में सुधार आ रहा है। 30 अप्रैल को जहां राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 3,10,783 थी। वहीं आज सक्रिय मामले घटकर 2,04,658 हो गए हैं। राज्य में 24 अप्रैल को सबसे ज्यादा 38,055 नए मामले सामने आए थे। दूसरी ओर गुरुवार को 17,775 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने दी।

Death toll 20,618Active cases 77,717 pic.twitter.com/BSTUnUfbRK