कोडीन-कफ-सिरप कांड में शुभम जायसवाल सहित 9 पर गैंगेस्टर: वाराणसी में मुकदमा दर्ज, गैंग लीडर भोला प्रसाद जायसवाल – Varanasi News

0
कोडीन-कफ-सिरप कांड में शुभम जायसवाल सहित 9 पर गैंगेस्टर:  वाराणसी में मुकदमा दर्ज, गैंग लीडर भोला प्रसाद जायसवाल – Varanasi News

कोडीन-कफ-सिरप कांड में शुभम जायसवाल सहित 9 पर गैंगेस्टर: वाराणसी में मुकदमा दर्ज, गैंग लीडर भोला प्रसाद जायसवाल – Varanasi News


वाराणसी के रोहनिया थाने में कोडीन कफ सिरप मामले में नया मुकदमा दर्ज किया गया है। रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह की तहरीर पर इस प्रकरण में शुभम और उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल सहित 9 लोगों पर गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें भोला प्रसाद को गैंग लीडर बनाया गया है। जिसके कहने पर अन्य सभी 8 लोगों ने संगठित गिरोह बनाकर कोडीन युक्त कफ सिरप का व्यापार किया। उधर इंटरपोल लगातार शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए अन्य देशों के संपर्क में है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। संगठित गैंग बनाकर कर रहा था व्यापार थाना प्रभारी रोहनिया ने अपनी तहरीर में लिखा है – थाने में दर्ज मुकदमें के रिकार्ड और अन्य जानकारी के आधार पर यह पता चला कि वाराणसी के प्रह्लाद घाट स्थित कायस्थ टोला अनिवासी भोला प्रसाद जायसवाल कोडीन एक्ट कफ सिरप मामले में गिरोह का मुख्य सरगना है। इसके द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर अपनी शानों-शौकत और भोग-विलास के लिए कोडीन युक्त सिरप की अवैध तस्करी और भंडारण करते हैं। जिससे गैंग के सदस्यों को अनुचित आर्थिक लाभ होता है। भोला जायसवाल संगठित गैंग बनाकर यह अपराध कर रहा है। भोला का बेटा और ये दे रहे साथ राजू सिंह ने आगे बताया- गैंग के सरगना भोला प्रसाद जायसवाल के साथ उसका बेटा शुभम जायसवाल निवासी कायस्थ टोला, प्रह्लाद घाट वाराणसी, आजाद जायसवाल पिशाच मोचन, थाना चेतगंज, वाराणसी, महेश कुमार सिंह निवासी भदवार, थाना रोहनिया, शिवाकांत उर्फ शिव, निवासी बेदीपुर थाना बिल्हौर पश्चिम, कानपुर भी शामिल है। इनके कअलावा स्वप्निल केशरी निवासी राम मंदिर, मुगलसराय, चंदौली, दिनेश कुमार यादव निवासी सप्तसागर, थाना कोतवाली, वाराणसी, आशीष यादव निवासी ईश्वरगंगी, जैतपुरा, वाराणसी और सौरभ त्यागी निवासी मकनपुर, सनी चौक गाजियबाद हैं। ये सभी संगठित अपराध कर रहे हैं। भदवर से मिली थी 18 हजार कोडीन कफ सिरप की शीशियां राजू सिंह ने बताया- रोहनिया थानाक्षेत्र के भदवार स्थित अभियुक्त महेश कुमार के गोदाम से 19 नवंबर 2025 को छापेमारी के दौरान 18,600 शीशी फेंसाडिल और 75,150 शीशियां इसकफ कफ सिरप बरामद हुआ था। जिसमें लैब टेसिटंग में कोडीन की मात्रा पाई गयी थी। महेश के संबंध भोला जायसवाल और शुभम जायसवाल से निकले थे। जिसपर मुकदमा पंजीकृत कर चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल की गई थी। कोर्ट के अनुमोदन के बाद दर्ज हुआ मुकदमा राजू सिंह ने बताया- उपरोक्त तथ्यों और मुकदमें की विवेचना और चार्ज शीट दाखिल करने के बाद इन सभी का गैंग चार्ट बनाकर न्यायालय से गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद इन सभी 9 अभियुक्तों पर उतरत प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 3 (1) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News