कोटा में दो कारों से भारी-मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़ी: पुलिस को देखकर बदमाशों ने कार की बढ़ाई स्पीड, पीछा कर 5 तस्करों को दबोचा – Kota News h3>
कोटा पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो कारों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने कारों की स्पीड बढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर पुलिस ने पांच तस्करों को दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान वाहनो
.
कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में चेचट और मण्डाना थाना क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1264 अंग्रेजी शराब की बोतलें और पव्वे बरामद किए हैं। साथ ही शराब तस्करी में यूज की जा रही दो लग्जरी कारों को जब्त कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
चेचट थाना क्षेत्र में गुजरात नंबर कार से पकड़ी गई अवैध शराब।
चेचट थाना इलाके में नाकाबंदी
कोटा ग्रामीण पुलिस एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध शराब परिवहन और तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत पहली कार्रवाई के दौरान चेचट थाना क्षेत्र में 8 लाइन इंटरचेंज पर नाकाबंदी की गई थी।
पुलिस ने कार का पीछा कर ली तलाशी
कोटा ग्रामीण एसपी ने बताया कि इस दौरान गुजरात नंबर की एक संदिग्ध अर्टिगा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ड्राइवर ने वाहन की गति बढ़ाकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर कार को रोका और तलाशी ली। कार से 1008 अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किए गए। मामले में जालोर निवासी तीन युवकों रमेश विश्नोई(28), रिडमल राम विश्नोई(28) निवासी सरनाऊ और विकास विश्नोई)21) निवासी साकड़, थाना सांचौर, जिला जालोर को गिरफ्तार किया गया।
कोटा ग्रामीण के मंडाना थाना क्षेत्र में गुजरात नंबर की कार में पकड़ी अवैध शराब।
कार से विभिन्न ब्रांड की 256 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद
वहीं दूसरी कार्रवाई मंडाना थाना क्षेत्र में एनएच-52 स्थित काल्याखेड़ी के पास की गई। यहां नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। ड्राइवर ने कार मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से विभिन्न ब्रांड की 256 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गई। इस मामले में गुजरात के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे थे। दोनों मामलों में एक्साइज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था।
एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि मंडाना थाना क्षेत्र में गिरफ्तार आरोपी परमार दशरथ सिंह निवासी महुवद, जिला वड़ोदरा (गुजरात) इमरान मोहम्मद सिंधा, निवासी ढबासा, वड़ोदरा (गुजरात) के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
