कोच बोले- रोहित 2 साल और खेलेंगे, संन्यास अभी नहीं: वे पूरी तरह फिट, समझ नहीं आता लोग उनके रिटायरमेंट के पीछे क्यों पड़े h3>
- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Rohit Sharma | Ind Vs Nz Champions Trophy 2025 Rohit Sharma Coach Dinesh Lad On Retirements Rumors
दुबई41 मिनट पहलेलेखक: राजकिशोर
- कॉपी लिंक
रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड ने कहा कि रोहित और विराट दोनों में अभी क्रिकेट बचा है।
‘रोहित शर्मा अगले 2 साल संन्यास नहीं लेंगे। वे पूरी तरह फिट हैं। मुझे समझ नहीं आता कि लोग उनके रिटायरमेंट के पीछे क्यों पड़े हैं।’
यह कहना है भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड का। 37 साल के रोहित शर्मा ने रविवार को भारत को अपनी कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल जिताया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। रोहित ने फाइनल मैच में 76 रन की अहम पारी खेली। रोहित ने भी मैच के बाद कहा कि जैसा चल रहा है वैसा चलता रहेगा। मैं अभी संन्यास नहीं ले रहा हूं।
फाइनल जीतने के बाद दिनेश लाड ने दैनिक NEWS4SOCIALसे बातचीत की। उन्होंने रोहित के संन्यास, उनकी कप्तानी और उनके मोटापे पर उठ रहे सवालों के जवाब दिए। आगे पढ़िए पूरी बातचीत…
दिनेश लाड ने कहा
मुझे लगता है कि रोहित-विराट दोनों में क्रिकेट बचा हुआ है और वे दो साल तक खेल सकते हैं। मुझे एक बात समझ नहीं आ रही है कि लोग रोहित के संन्यास के पीछे क्यों पड़े हैं।

अभी टीम इंडिया के पास रोहित और विराट जैसे सीनियर खिलाड़ियों का विकल्प नहीं है। ऐसा नहीं है कि हमारे पास युवा खिलाड़ी नहीं आ रहे हैं, या उनके पास क्षमता नहीं है। अभी युवा खिलाड़ियों को अनुभव की जरूरत है। मुझे अभी तक उनके जैसी क्लेवरनेस किसी में नहीं दिख रही है।

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा।
रोहित फिट नहीं होते तो स्लिप-कवर में फील्डिंग नहीं करते रोहित के मोटापे पर लाड ने कहा- ‘रोहित पूरी तरह से फिट हैं। अगर वे फिट नहीं होते तो स्लिप, कवर और मिडविकेट जैसी प्रॉपर पोजीशन पर फील्डिंग नहीं करते। वे शॉर्ट फाइन लेग या थर्ड मैन पर फील्डिंग करते।
किसने कहा कि वह मोटा है। वह पूरी तरह फिट है। जिसको जो बोलना था, उन्होंने बोल लिया। अगर वे फिट नहीं होते तो क्या सिलेक्टर्स उन्हें टीम में चुन लेते। इंडिया रोहित के घर की टीम नहीं है। वे इंडिया के लिए खेल रहे हैं। वे अगर फिट नहीं होते तो धोनी के बाद सफल कप्तान नहीं होते।
रोहित ने फाइनल मैच में कवर्स पर डेरिल मिचेल का कैच पकड़ा, 3 फोटो में देखिए
फाइनल मैच में रोहित शर्मा ने कवर्स पर डेरिल मिचेल का कैच पकड़ा।
कैच लेने के प्रयास में रोहित मैदान पर गिर गए। मिचेल 63 रन बनाकर आउट हुए।
मिचेल का कैच पकड़ने के बाद रोहित शर्मा।
रोहित बेस्ट कप्तान, प्लेयर्स पर भरोसा करते हैं कोच ने कहा- ‘रोहित अपने प्लेयर्स पर भरोसा करते हैं, जब आप अपने प्लेयर्स को कॉन्फिडेंस देते हैं तो खिलाड़ी बेहतर करता है। वे अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों को सही तरीके से हैंडल कर पाया। अगर वे बेस्ट कप्तान नहीं होते तो ऐसा नहीं कर पाते।
उसकी कप्तानी में टीम इंडिया का 93% ICC टूर्नामेंट के मैच जीतने का आंकड़ा नहीं होता। ऐसा रोहित ने अकेले नहीं किया, बल्कि टीम का साथ मिला, तभी यह संभव हो पाया। उसने सभी को अच्छे से हैंडल किया है, इसलिए बेहतर कर पाया।’
————————————————–
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की यह खबर भी पढ़िए…
भारत ने 9 महीने में दूसरा ICC टूर्नामेंट जीता; चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया
भारत ने 9 महीने के अंदर दूसरा ICC टाइटल जीत लिया है। टीम ने दुबई में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल हराया। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने जून 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता था।रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए। भारत ने 49वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
खबरें और भी हैं…