कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 2002.60 डॉलर प्रति औंस | Gold on Comex up to 2002.60 an ounce | Patrika News

11
कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 2002.60 डॉलर प्रति औंस | Gold on Comex up to 2002.60 an ounce | Patrika News

कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 2002.60 डॉलर प्रति औंस | Gold on Comex up to 2002.60 an ounce | News 4 Social

इंदौरPublished: Oct 30, 2023 06:53:13 pm

इंदौर बाजार . 30-10-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 62850 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 73100 रुपए किलो

कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 2002.60 डॉलर प्रति औंस

कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 2002.60 डॉलर प्रति औंस

22 कैरेट सोना 57570 रुपए दस ग्राम
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हल्की नरमी आने के साथ घरेलू स्तर पर लेवाली कमजोर रहने से शनिवार बंद भाव के मुकाबले सोना-चांदी के भाव में गिरावट रही। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 2002.60 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1994.50 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 23.28 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 23.14 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 62250 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 57570 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 73100 व टंच 73250 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 62850 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 73100 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

प्याज निर्यात पर 800 डॉलर प्रति मीट्रिक टन का मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस
इंदौर. सरकार ने 31 दिसंबर 2023 तक प्याज निर्यात पर 800 डॉलर प्रति मीट्रिक टन का मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस (एमईपी) अधिसूचित किया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सस्ती कीमतों पर प्याज की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए यह उपाय किया गया है क्योंकि प्याज के निर्यात की मात्रा पर अंकुश लगाने से रबी 2023 प्याज की स्टोरेज मात्रा में कमी आ रही है। 800 डॉलर प्रति मीट्रिक टन का एमईपी लगभग 67 रुपये प्रति किलोग्राम होता है। प्याज निर्यात पर एमईपी लगाने के फैसले के साथ, सरकार ने बफर के लिए अतिरिक्त 2 लाख टन प्याज की खरीद की भी घोषणा की है, जो पहले से खरीदे गए 5 लाख टन से अधिक है। बफर से प्याज का अगस्त के दूसरे सप्ताह से देश भर के प्रमुख उपभोग केंद्रों में लगातार निपटान किया गया है, और एनसीसीएफ तथा नेफेड (एनएएफईडी) द्वारा संचालित मोबाइल वैन के माध्यम से खुदरा उपभोक्ताओं को 25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से आपूर्ति भी की गई है। अब तक बफर से लगभग 1.70 लाख मीट्रिक टन प्याज का निपटान किया जा चुका है। प्याज किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करते हुए उपभोक्ताओं के लिए कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बफर से प्याज की निरंतर खरीद और निपटान किया जाता है।
सरकार द्वारा प्याज निर्यात पर 800 डॉलर प्रति मीट्रिक टन का मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस लगाने की सूचना से
देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में प्याज के भाव घटे। मंडी में प्याज की 70 हजार, लहसुन की 7 हजार व आलू की 25 हजार बोरी आवक हुई। प्याज सुपर बेस्ट 4000 से 4700, बेस्ट 3700 से 4300, गोल्टा 4000 से 4200, गोल्टी 3300 से 3600, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 15000 से 15500, देशी लहसुन 13500 से 14500, एवरेज 11500 से 12500, बारिक 10000 से 11000, चिप्स क्वालिटी का आलू 600 से 1200 व ज्योति 800 से 1000 रुपए क्विंटल बिका।
————
विदेशी मंदी से सोया तेल के भाव नरम
इंदौर. विदेशी बाजार में कमजोरी के चलते सोया तेल में गिरावट का रुख रहा। अमरीकी सोयाबीन की कटाई तेजी से बढऩे के कारण सीबीओटी सोया तेल भी घटा है, वहीं ब्राजील में अनुकूल मौसम के पूर्वानुमान के साथ ही कमजोर क्रूड दबाव बढ़ा रहा है। एमपी लाइन सॉल्वेंट प्लांट ने भी उच्च स्तर पर मांग सुस्त होने के कारण कीमतें स्थिर रखीं है। नवंबर में सोया तेल का आयात करीब 1.75 लाख टन रहने का अनुमान कांडला सोया तेल के चार्ट पर 915 के आसपास प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। ताजा बढ़त के लिए इसे 915 को पार करने और बने रहने की जरूरत है। 8-10 नवंबर के बाद, मांग कमजोर होने के कारण सोया तेल की कीमतों में गिरावट शुरू हो जाती है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1530 से 1550, मुंबई मूंगफली तेल 1570, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 910 से 915, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 865 से 870, मुंबई सोया रिफाइंड 919 से 920, मुंबई पाम तेल 820 से 825, इंदौर पाम 887, राजकोट तेलिया 2460, गुजरात लूज 1525, कपास्या तेल इंदौर 850 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300 से 6500, रायड़ा 4900 से 5100, सोयाबीन नई 4850, पुरानी 5090 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 44000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5150, विप्पी 5000, रुचि 5000, लक्ष्मी 5050, सांवरिया इटारसी 5050, खंडवा 5075, धानुका 5060, एमएस नीमच 5000, एमएस पचोर 4975 व एवी 5050 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2000, देवास 2000, उज्जैन 2000, खंडवा 1975, बुरहानपुर 1975, अकोला 2875 रुपए।
—————–
उपलब्धता कमजोर पडऩे व मजबूत मांग से उड़द में तेजी
इंदौर. उत्पादक मंडियों में उड़द की उपलब्धता कमजोर पडऩे व ग्राहकी बेहतर बनी रहने से उड़द की कीमतों में तेजी का रुख बना है। मंडियों में घटती आवक को देख स्थानीय दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली बेहतर निकली है। साउथ के दाल मिलों की मांग भी मजबूत बनी हुई है जिससे उड़द बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा है। भारत के कमजोर उत्पादन को देख बर्मा निर्यातक उड़द की बिकवाली लगातर भाव बढ़ाकर रहे है जिस कारण आयात पड़तल महंगा बैठ रहा है। चेन्नई उड़द एफएक्यू में 500 रुपए व एसक्यू में 550 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 9500 रुपए व एसक्यू 10300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार मुंबई उड़द में 400 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में मुंबई 9600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5750, काबुली सूडान 7700, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6450, मसूर कनाड़ा 6400, तुवर लेमन नई 11850, गजरी 9300 व उड़द एफएक्यू 9600 रुपए।
दलहन- चना 6300 से 6350, विशाल 6050 से 6150, डंकी 5500 से 5700, मसूर 6150 से 6175, तुवर महाराष्ट्र 11900 से 12100, कर्नाटक 12100 से 12400, निमाड़ी 9500 से 11700, मूंग 8800 से 8900, बारिश का मूंग 9600 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 9300 से 9800, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 8200 से 8300, मीडियम 8400 से 8500, बोल्ड 8600 से 8700, मसूर दाल मीडियम 7700 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 14100 से 14200, फूल 15000 से 15100, बेस्ट तुवर दाल 15500 से 16700, ब्रांडेड तुवर दाल 17100, मूंग दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, मूंग मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700, उड़द दाल मीडियम 11500 से 11600, बोल्ड 11700 से 11800, उड़द मोगर 12000 से 12100, बोल्ड 12200 से 12400 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 17200, (42-44) 17000, (44-46) 16800, (58-60) 15400 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
————–
आटा, मैदा, रवा और नारियल के भाव बढ़े
इंदौर. त्योहारी मांग व ट्रक भाड़े बढऩे से आटा, मैदा, रवा और नारियल के भाव में तेजी आई है। उत्पादक केंद्रों पर ऊंचे भाव रहने से खोपरा बूरा में और भाव बढऩे की संभावना है। बेसन में भी अच्छी खरीदी बनी हुई है।
शकर एस 4060 से 4100, शकर एम सुपर 4120 से 4150, गुड़ भेली 4000 से 4100, कटोरा 4300 से 4400, ग्लास 4600 से 4800, लड्डू 4500 से 4600, ऑर्गेनिक 6800, सिंघाड़ा बड़ा 120 से 127, छोटा 115, साबूदाना चालू 7300 से 7500, बेस्ट 7900 से 8000, रायलरतन साबूदाना लूज में 7475, 1 किलो पैकिंग में 7910, सच्चामोती लूज में 7325, 1 किलो पैंकिंग में 7650, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 8170, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 8350 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 100 से 125, खोपरा बूरा 2400 से 3900 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 630 से 635, मिनिमटर 645 से 655, मटरदाना 670 से 685, बेस्ट 715, हल्दी निजामाबाद 150 से 160, हल्दी सांगली 250 से 260, जीरा राजस्थान 650 से 670, ऊंझा 680 से 685, मीडियम 680 से 700, बेस्ट 700 से 715, सौंफ मोटी 280 से 285, मीडियम 300 से 325, बेस्ट 375 से 425, बारीक 350 से 425, लौंग चालू 940 से 945, बेस्ट 955 से 970, दालचीनी 240 से 245, बेस्ट 250 से 255, जायफल 625 से 675, बेस्ट 725, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 975 से 1050, बेस्ट 1125 से 1250, पत्थरफूल 340 से 365, बेस्ट 425 से 550, बाद्यान फूल 575 से 675, शाहजीरा खर 340 से 355, ग्रीन 480 से 600, तेजपान 90 से 110, तरबूज मगज 720 से 740, नागकेसर 725 से 750, सौंठ 325 से 425, खसखस चालू 675 से 775, बेस्ट 950 से 1250, एक्सट्रा बेस्ट 1250, से 1300, धोली मूसली 1200 से 1400, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1875 से 1975, मीडियम 2025 से 2125, बेस्ट 2250 से 2450, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2750, पानबार 2350 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 725 से 750, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 650 से 700, काजू डब्ल्यू वन 575 से 585, काजू एस डब्ल्यू 300- 640 से 660, काजू जेएच 580, टुकड़ी 570, बादाम इंडिपेंडेट 585 से 625, अमरीकन 675 से 700, ऑस्ट्रेलिया 685 से 690, मोटा दाना 750, टांच 500 से 555, खारक 225 से 235, मीडियम 245 से 260, बेस्ट 275 से 330, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 350, किशमिश कंधारी 375 से 425, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 150 से 175, बेस्ट 215, चारोली 1370 से 1450, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 850 से 1150, बेस्ट 1200 से 1250, मखाना 450 से 470 बेस्ट 575 से 900, पिस्ता कंधारी 2900, पिशोरी 3100, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1750 से 1800, 160 भरती 2150 से 2200, 200 भरती 2300 से 2400, 250 भरती 2500 से 2600, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 450 से 475, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 150 से 173 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1610, रवा कट्टे में 1730, मैदा 1640, चना बेसन 4100 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News