कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा: 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े; जून में 4 बड़े बदलाव

0
कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा:  5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े; जून में 4 बड़े बदलाव

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा: 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े; जून में 4 बड़े बदलाव

  • Hindi News
  • Business
  • Rules Change From 1 June 2026; Commercial LPG Cylinder Price Hike | HDFC UPI Transactions

नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3113.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब इस सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल और ATF, यानी हवाई जहाज के ईंधन पर नई एक्सपोर्ट ड्यूटी आज से लागू हो गई है।

जून में होने वाले 4 बड़े बदलाव

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा

बदलाव: तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹53.50 रुपए तक महंगा कर दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹3113.50 हो गई है। पहले ये ₹3071.50 में मिल रहा था।

असर: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली महंगी कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।

4 बड़े शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

शहर नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
दिल्ली 3113.50 3071.50 42.00
कोलकाता 3255.50 3202.00 53.50
मुंबई 3067.50 3024.00 43.50
चेन्नई 3283.00 3237.00 46.00

5 किलो वाला फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर 11 रुपए महंगा

FTL सिलेंडर की कीमत 11 रुपए बढ़कर ₹821.50 हो गई है। पहले इसकी कीमत ₹810.50 थी। FTL सिलेंडर को छोटू सिलेंडर भी कहते हैं जिसे कोई भी बिना एड्रेस प्रूफ के ले सकता है। इनका ज्यादातर इस्तेमाल प्रवासी मजदूर, छात्र या छोटे दुकानदार करते हैं। इसी 5 किलो वाले छोटे सिलेेंडर को रेगुलर कनेक्शन के साथ लेने पर इसके दाम ₹339 पर स्थिर हैं।

14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

2. पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी

बदलाव: केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। नई दरें आज 1 जून से लागू हो गई है।

  • पेट्रोल के निर्यात पर ड्यूटी 1.5 रुपए प्रति लीटर तय की गई है।
  • डीजल के निर्यात पर ड्यूटी 13.5 रुपए प्रति लीटर रखी गई है।
  • हवाई जहाज के ईंधन (ATF) के निर्यात पर ड्यूटी 9.5 रुपए प्रति लीटर तय की गई है।

असर: यह एक प्रकार का टैक्स है जो सरकार देश से बाहर बेची जाने वाली वस्तुओं पर लगाती है। टैक्स कम होने से रिफाइनरी कंपनियों को ज्यादा मुनाफा होगा। घरेलू पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई बदलाव नहीं होगा।

3. चेन्नई में 200 से ज्यादा लोकल ट्रेनों का समय बदला

बदलाव: सदर्न रेलवे (SR) ने चेन्नई बीच-तांबरम-चेंगलपट्टू रेल कॉरिडोर पर चलने वाली 200 से ज्यादा लोकल ट्रेनों का समय बदल दिया है। नया टाइमटेबल 1 जून 2026 से लागू हो गया है।

असर: करीब 60 किमी लंबे इस पूरे रूट पर कुल 28 स्टेशंस (जैसे चेन्नई बीच, एग्मोर, नुंगमबाक्कम, गिंडी, तांबरम और चेंगलपट्टू जंक्शन) आते हैं। इस रूट पर चलने वाली लोकल ट्रेनें सफर पूरा करने में करीब 1 घंटे 30 मिनट का समय लेती हैं। समय बदलने के कारण यहां से रोजाना दफ्तर, कॉलेज या काम-धंधे के लिए आने-जाने वाले हजारों डेली कम्यूटर्स के रूटीन पर सीधा असर पड़ेगा।

4. सब्सिडी वाले सोलर पैनल पर सख्त नियम

बदलाव: अब रूफटॉप सोलर और नेट-मीटरिंग प्रोजेक्ट्स में सरकार के मान्यता प्राप्त मैन्युफैक्चर्स के ही सोलर पैनलों का उपयोग होगा।

असर: इस फैसले के कारण घरेलू स्तर पर बने प्रमाणित पैनलों की मांग बढ़ेगी। इससे उपभोक्ताओं को शुरुआती खर्च तो ज्यादा देना पड़ेगा, लेकिन लंबे समय के लिए बेहतर क्वालिटी और वारंटी वाले सुरक्षित सोलर सिस्टम की गारंटी मिलेगी। ———————————————-

पूरी खबर पढ़ें…

जून में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे

इस महीने यानी जून में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, जून में 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News