कैलोद करताल और सिरपुर में बस रही अवैध कॉलोनियों पर चले निगम के बुलडोजर | IMC bulldozers run on illegal colonies | Patrika News

17
कैलोद करताल और सिरपुर में बस रही अवैध कॉलोनियों पर चले निगम के बुलडोजर | IMC bulldozers run on illegal colonies | Patrika News

कैलोद करताल और सिरपुर में बस रही अवैध कॉलोनियों पर चले निगम के बुलडोजर | IMC bulldozers run on illegal colonies | Patrika News


इंदौरPublished: Feb 15, 2023 09:43:21 pm

निर्माणाधीन मकानों को निगम की टीमों ने तोड़ा

अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते निगम के बुलडोजर

अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते निगम के बुलडोजर

इंदौर. अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन की मुहिम में बुधवार से नगर निगम भी शामिल हो गई। नगर निगम ने बुधवार को शहरी क्षेत्र में बस रही दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। निगम ने इन दोनों ही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर यहां हो रहे अवैध निर्माण ओर कब्जों को तोड़ दिया। वहीं एक साथ दो जगह पर कार्रवाई के लिए नगर निगम ने रिमूवल दस्ते की दो टीमों को लगाया था। बुधवार सुबह एक साथ दोनों ही टीमों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों की इन दोनों ही अवैध कॉलोनियों पर एक साथ बुलडोजर चलाया।
आयुषी फाम्र्स, कैलोद करताल
वार्ड 77 में आने वाले कैलोद करताला में खसरा नंबर 936/3, 936/2 के साथ ही आसपास की जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। इस अवैध कॉलोनी को आयुषी फाम्र्स नाम दिया गया था। इस कॉलोनी में बन रहे मकानों से निगम के अफसरों ने पूर्व में जो जानकारी इक_ा की थी, उस समय उनके सामने ये तथ्य आया था कि ये कॉलोनी दिलीप पिता बाबूलाल, कैलाश शर्मा व अन्य लोगों द्वारा बसाई जा रही है। इस कॉलोनी का न तो डायवर्शन किया गया था न ही टीएंडसीपी से नक्शा स्वीकृत था। नगर निगम से भी इसकी कोई अनुमति नहीं थी। उसके बावजूद यहां पर बगैर अनुमति के ही मकानों का निर्माण हो रहा था। सुबह निगम की टीमें 5 जेसीबी मशीनों के साथ यहां पहुंची थी। यहां पर चार मकान बन रहे थे जो कि प्लींथ लेवल तक बन चुके थे।इसके साथ ही यहां टीनशेड के जरिए भी निर्माण किया गया था, निगम के अधिकारियों ने इन सभी निर्माणओं को तोड़ दिया। इसके साथ ही यहां पर मौजूद प्लाट्स के कब्जे के नाम पर जो फेसिंग थी, उन्हें भी निगम की टीम ने तोड़ दिया। भवन निरीक्षक दीपक गरगटे के मुताबिक इस कॉलोनी के कालोनाइजर्स बाबूलाल आदि के खिलाफ एफआइआर भी पुलिस में दर्ज कराई गई थी।
न्यू लक्ष्मीनगर, सिरपुर
वहीं एयरपोर्ट के पीछे की ओर सिरपुर की सर्वे नंबर 94/1/1, 89/2 व केशव नगर के सर्वे क्रमांक 121/3/4 आदि को मिलाकर एक अवैध कॉलोनी न्यू लक्ष्मीनगर बनाई जा रही थी। निगम की टीमें यहां भी कार्रवाई करने पहुंची थी। ये कॉलोनी जफर पिता हनिफ के द्वारा बसाई जा रही थी। उसने यहां पर बगैर अनुमति के ही कॉलोनी बसाने के साथ ही मकानों के निर्माण भी शुरू करवा दिए थे। साथ ही मकानों और जमीन कीखरीद फरोख्त भी की जा रही थी। यहां पर निगम ने कार्रवाई करते हुए दो मकानों को तोड़ा। इसी तरह से यहां पर ही पास में मौजूद एक अन्य अवैध कॉलोनी अभिजीत नगर में 4 से 5 निर्माणधीन मकान, रोड निर्माण, सीवर लाइन आदि का काम किया जा रहा था, जिसे पोकलेन और जेसीबी मशीन की मदद से तोड़ दिया गया। जफर के खिलाफ चंदननगर थाने में भी केस दर्ज करवाया गया है। इसके पहले भी उसके खिलाफ जमीनों पर कब्जे और अवैध कॉलोनी काटने के केस दर्ज हो चुके हैं।
दिखावे की कार्रवाई के लगे आरोप – वहीं इस अवैध कॉलोनी को लेकर सोशल मीडिया पर भी मैसेज चलते रहे। जिसमें आरोप लगाया गया कि निगम के अफसरों ने यहां दिखावे के लिए केवल मकानों को तोड़ दिया गया। बाकी के निर्माणाधीन मकानों को वैसे ही छोड़ दिया गया।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News