कूनो में खुले जंगल में छोड़े जाएंगे 5 चीते: गामिनी और 4 शावकों को किया जाएगा रिलीज, अब 17 चीते करेंगे शिकार – Sheopur News

4
कूनो में खुले जंगल में छोड़े जाएंगे 5 चीते:  गामिनी और 4 शावकों को किया जाएगा रिलीज, अब 17 चीते करेंगे शिकार – Sheopur News

कूनो में खुले जंगल में छोड़े जाएंगे 5 चीते: गामिनी और 4 शावकों को किया जाएगा रिलीज, अब 17 चीते करेंगे शिकार – Sheopur News

कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में चीतों की संख्या बढ़ जाएगी। खजूरी पर्यटन जोन में सोमवार को गामिनी और उसके 4 शावकों को खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। कूनो प्रबंधन इन चीतों को रिलीज करेगा। शावकों में दो नर और दो मादा हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल

.

इन 5 चीतों के छोड़े जाने के बाद खुले जंगल में चीतों की संख्या 17 हो जाएगी। बाड़े में केवल 9 चीते रह जाएंगे। इनमें 2 माह के 2 शावक भी शामिल हैं।

इससे पहले, यहीं पर 5 फरवरी को ज्वाला और उसके 4 शावकों को भी सीएम ने रिलीज किया था। प्रबंधन ने यह निर्णय धीरा, आशा और उसके 3 शावक सफल प्रदर्शन के बाद लिया है।

पांचों चीतों को कॉलर रेडियो कॉलर पहनाया

वन विभाग ने गामिनी और उसके शावकों को रेडियो कॉलर पहना दिया है। इससे खुले जंगल में उनकी निगरानी की जा सकेगी। विभाग का उद्देश्य इन चीतों को जंगली बनाना है, इसलिए उन्हें नए वातावरण में ढलने का मौका दिया जा रहा है। पार्क में कुल 26 चीते हैं। डीएफओ आर थिरुकुराल ने बताया कि चीतों को छोड़ने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

5 फरवरी को जैसे ही चीता पिंजरे से बाहर निकला, उसकी धमक से कुछ पल के लिए वहां मौजूद सभी डर गए।

अब तक 100 हेक्टेयर बाड़े में थे चीते

सीएम ने लिखा कि सफारी के दौरान पर्यटकों को चीतों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर मिलेगा जिससे निश्चित ही पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। मध्य प्रदेश सरकार वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित है।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क में आई गामिनी ने 10 मार्च 2024 को छह शावकों को जन्म दिया था। इनमें से 4 जून और 5 अगस्त को एक-एक शावक की मौत हो गई थी। अब बचे चार शावकों में दो शावक नर और दो मादा हैं।

यहां देखें, कूनो में कुल कितने चीते –

ये खबर भी पढ़ें –

कूनो में चीता वीरा ने दो शावकों को जन्म दिया

अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क में कुल 20 चीते लाए गए थे। इनमें से पहले आठ चीते नामीबिया से और फिर 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे।

श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को 2 नए चीता शावकों की किलकारी गूंजी है। मादा चीता वीरा ने 2 नन्हें शावकों को जन्म दिया है। इस तरह कूनो में अब 14 शावकों और 12 वयस्क चीतों के साथ कुल संख्या 26 हो गई है। पूरी खबर पढ़ें

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News