कुसुम योजना के अस्वीकृत आवेदन फिर से जांचने के निर्देश: विकास कार्यों की नोडल अधिकारी ने की समीक्षा, गर्मियों में ट्रांसफार्मर को जल्द बदलें – Sitapur News

4
कुसुम योजना के अस्वीकृत आवेदन फिर से जांचने के निर्देश:  विकास कार्यों की नोडल अधिकारी ने की समीक्षा, गर्मियों में ट्रांसफार्मर को जल्द बदलें – Sitapur News

कुसुम योजना के अस्वीकृत आवेदन फिर से जांचने के निर्देश: विकास कार्यों की नोडल अधिकारी ने की समीक्षा, गर्मियों में ट्रांसफार्मर को जल्द बदलें – Sitapur News

अभिषेक सिंह | सीतापुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नोडल अधिकारी पी. गुरूप्रसाद की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

सीतापुर के कलेक्ट्रेट सभागार में प्रमुख सचिव, राजस्व, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद के नोडल अधिकारी पी. गुरूप्रसाद की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नोडल अधिकारी ने जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की।

नोडल अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पहुंचाया जाए। प्रधानमंत्री कुसुम सोलर पंप योजना के अस्वीकृत आवेदनों की पुनः समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के लक्ष्य को भी समय से पूरा करने को कहा गया।

शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के तहत सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। पंचायत राज विभाग को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण एवं अंत्येष्टि स्थलों के कार्य समय से पूर्ण कराने को कहा।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी चिकित्सालयों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी 1 जुलाई से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों को भी समय से पूरा करने पर बल दिया।

विद्युत विभाग को खराब ट्रांसफार्मरों को तय समय में ठीक करने तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत गुणवत्तापूर्ण कार्यों को समयबद्ध पूरा करने को कहा गया। बाढ़ प्रबंधन को लेकर भी नोडल अधिकारी ने राहत एवं बचाव कार्यों की पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल, अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को उनके निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन का भरोसा दिलाया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News