कुत्तों ने 18 जगह काटा, 107 टांके आए: ग्वालियर में 7 साल के बच्चे की हालत गंभीर; डॉक्टर बोले-ये अब तक की सबसे भयानक घटना – Gwalior News

2
कुत्तों ने 18 जगह काटा, 107 टांके आए:  ग्वालियर में 7 साल के बच्चे की हालत गंभीर; डॉक्टर बोले-ये अब तक की सबसे भयानक घटना – Gwalior News

कुत्तों ने 18 जगह काटा, 107 टांके आए: ग्वालियर में 7 साल के बच्चे की हालत गंभीर; डॉक्टर बोले-ये अब तक की सबसे भयानक घटना – Gwalior News

सात साल का रविकांत, जिसे आवारा कुत्तों के झुंड ने पटककर नोच डाला।

ग्वालियर में आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 साल के एक बच्चे पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। कुत्तों ने उसके सिर से लेकर पैर तक करीब 18 जगहों पर काटा। सिर को बुरी तरह नोच दिया। सिर पर दांत गड़ा कर खाल निकाल दी। मासूम गिर पड़ा तो गर्दन को जबड़ों में दबोचकर

.

डॉक्टरों बच्चे के शरीर पर अलग-अलग जगहों पर 107 टांके लगाने पड़े। पीड़ित अभी जयारोग्य अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। बता दें कि शहर में 8 दिन में कुत्तों ने 477 लोगों को काटा है। डॉक्टरों का कहना है कि डॉग बाइट की ये अब तक की सबसे भयानक घटना सामने आई है।

कुत्तों ने बच्चे का मुंह और सिर बुरी तरह से नोच दिया।

बच्चे की आवाज सुनकर आश्रम कर्मचारियों ने बचाया पीड़ित बच्चे का नाम रविकांत है। वह 7 साल का है और पन्ना का रहने वाला है। रविकांत ग्वालियर के गोविंदपुरी स्थित शारदा बाल आश्रम में रहकर पढ़ाई करता है। शनिवार की शाम को वह आश्रम परिसर में ही खेल रहा था। तभी वहां घूम रहे चार से पांच कुत्तों ने उसे घेर लिया। कुत्तों को देख पहले तो बच्चे ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने उसे दबोच लिया। उसके शरीर पर जगह-जगह दांत गड़ा दिए।

कुत्तों के बीच घिरा मासूम रविकांत जोर-जोर से चीखता रहा, लेकिन जल्द मदद नहीं मिल सकी। जब तक उसकी आवाज सुनकर कोई वहां पहुंचता कुत्ते उसे नोचते रहे। हालांकि बाद में आश्रम के कर्मचारियों ने बच्चे की आवाज सुनकर दौड़ लगाई और कुत्तों को भगाया। आश्रम प्रबंधन बच्चे को जेएएच स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गए।

दो घंटे से ज्यादा चला ऑपरेशन, 107 टांके लगाए गए बच्चे की हालत देखकर डॉक्टरों ने फौरन ऑपरेशन शुरू किया। करीब 2 घंटे से ज्यादा समय तक ऑपरेशन चला। डॉक्टरों को मासूम रविकांत के सिर से पैर तक करीब 18 बड़े घाव के इलाज के लिए 107 टांके लगाने पड़े। बच्चे की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। वह आईसीयू में भर्ती है।

कुत्तों ने बच्चे के पैर से लेकर सिर तक कई जगहों पर दांत गड़ा दिए।

डॉक्टर बोले- डॉग बाइक की ये सबसे भयानक घटना गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया कि शहर में डॉग बाइट की अब तक की ये सबसे भयानक घटना सामने आई है। जहां 7 साल के मासूम पर कुत्तों ने बुरी तरह से हमला किया है। अभी बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इसलिए आश्रम के आसपास मंडराते हैं आवारा कुत्ते शारदा बालग्राम के संजय करकरे ने बताया कि आश्रम के पीछे लोग मरे जानवर फेंक जाते हैं। जिन्हें कुत्ते खाते हैं। ये कुत्ते आश्रम के अंदर आ जाते हैं। निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अब तक आवारा कुत्तों को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं जब इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर अमन वैष्णव से बात करना चाही तो वह कुछ भी कहने से बचते रहे।

डॉग बाइट से संबंधित ये खबर भी पढ़ें –

कुत्ते ने भाजपा नेता समेत 35 लोगों को काटा:छतरपुर में जिला अस्पताल में नहीं मिली वैक्सीन

कुत्ते के काटने के बाद जिला हॉस्पिटल में लोगों की भीड़ लग गई।

छतरपुर में एक कुत्ते ने एक ही दिन में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष समेत करीब 35 लोगों को काट लिया। इनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं। 19 जनवरी रविवार दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे के बीच कुत्ते ने इन सभी को काट कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद सभी जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News