किशनगढ़बास के मुसाखेड़ा में रात्रि चौपाल में मिले 21 परिवाद: 5 का मौके पर किया निस्तारण, पानी-बिजली समेत पेंशन की समस्याएं सुनीं – Khairthal-Tijara News

0
किशनगढ़बास के मुसाखेड़ा में रात्रि चौपाल में मिले 21 परिवाद:  5 का मौके पर किया निस्तारण, पानी-बिजली समेत पेंशन की समस्याएं सुनीं – Khairthal-Tijara News

किशनगढ़बास के मुसाखेड़ा में रात्रि चौपाल में मिले 21 परिवाद: 5 का मौके पर किया निस्तारण, पानी-बिजली समेत पेंशन की समस्याएं सुनीं – Khairthal-Tijara News


किशनगढ़बास में प्रशासन गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत मुसाखेड़ा के अटल सेवा केंद्र में मंगलवार रात रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपखंड अधिकारी सत्यवीर सिंह की अध्यक्षता में देर रात तक चली इस चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, पशुपालन, राशन, पेंशन और राजस्व से संबंधित अपनी समस्याएँ अधिकारियों के सामने रखीं। चौपाल में 21 परिवाद मिले चौपाल के दौरान कुल 21 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 5 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। उपखंड अधिकारी सत्यवीर सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए ताकि लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्राप्त परिवादों में सर्वाधिक शिकायतें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से संबंधित थीं, जिनमें पेयजल आपूर्ति और पाइपलाइन की समस्याओं को लेकर 7 मामले दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त, पशुपालन विभाग से 4, राजस्व विभाग से 3 और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से 3 परिवाद सामने आए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, जेवीवीएनएल और सांख्यिकी विभाग से संबंधित एक-एक परिवाद भी दर्ज किया गया। एमडीएम बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे एसडीएम ने अधिकारियों को शेष लंबित परिवादों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने दोहराया कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रशासन गांव स्तर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करे और सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। ये रहे मौजूद इस कार्यक्रम में तहसीलदार अभिषेक यादव, नायब तहसीलदार हिमांशु मीणा, सहायक विकास अधिकारी राधे श्याम वर्मा, पूरणमल जाटव, पीएचईडी के सहायक अभियंता शक्ति सिंह, जेवीवीएनएल के सहायक अभियंता अनीश सिन्हा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल यादव, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आशीष यादव और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कनिष्ठ लेखाकार अमित चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News