Advertising
<

कार का गेट खोलने पर बाइक टकराई, युवक की मौत: झांसी में फूड डिलेवरी देने जा रहा था, मां ने कहा- खाना खा लो तो बोला लौटकर खाउंगा – Jhansi News

0
कार का गेट खोलने पर बाइक टकराई, युवक की मौत:  झांसी में फूड डिलेवरी देने जा रहा था, मां ने कहा- खाना खा लो तो बोला लौटकर खाउंगा – Jhansi News

कार का गेट खोलने पर बाइक टकराई, युवक की मौत: झांसी में फूड डिलेवरी देने जा रहा था, मां ने कहा- खाना खा लो तो बोला लौटकर खाउंगा – Jhansi News


झांसी में कार सवार की लापरवाही के चलते फूड डिलेवरी बॉय की जान चली गई। युवक बाइक से डिलेवरी देने जा रहा था। रास्ते में कार सवार अज्ञात व्यक्ति ने एकदम दरवाजा खोल दिया। इससे बाइक दरवाजे से टकरा गई और युवक घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार लेकर भाग गए। घटना नवाबाद थाना के आयकर भवन के पास स्टेशन रोड की है। फूड डिलेवरी देने निकला था युवक मृतक का नाम सोहिल मंसूरी (35) पुत्र शकील मंसूरी था। वह प्रेमनगर के पुलिया नंबर 9 के खिचड़ीपुरा मोहल्ले में रहता था। मृतक के पिता शकील मंसूरी ने बताया- सोहिल मंसूरी स्विगी कंपनी में फूड डिलेवरी का काम करता था। बुधवार दोपहर को वह बाइक से डिलेवरी देने स्टेशन रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह आयकर भवन के रास्ते आगे बढ़ा तो सड़क किनारे खड़ी एक एसयूवी वाहन सवार ने अपनी कार का दरवाजा अचानक से खोल दिया। सोहिल अपनी बाइक नहीं संभाल सका। रफ्तार में वह दरवाजे से जा भिड़ा। उसने हेलमेट लगाया हुआ था, इसके बावजूद उसे गहरी चोट आ गई। सूचना पर घरवाले पहुंचे हादसे के बाद आरोपी कार लेकर भाग निकला। आसपास के लोग एकत्र हो गए और घायल को ऑटो से सिविल अस्पताल ले गए। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गया। घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान सोहिल की मौत हो गई। सोहिल की मौत के बाद घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। 4 भाइयों में सोहिल दूसरे नंबर का है। उसकी शादी रूबीना से हुई थी। उनके 8 साल का बेटा तहमीर और एक साल की बेटी सिबरा है। मां ने खाने के लिए कहा तो बोला- लौटकर खाउंगा पिता ने बताया- सोहिल की पत्नी रूबीना बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। जब सोहिल घर से काम पर जाने लगा तो उसकी मां ने कहा कि बेटा खाना खा लो। फिर ड्यूटी पर जाना। मगर सोहिल बोला कि एक डिलेवरी देकर आ रहा हूं। उसके बाद खाना खाएंगे। माता-पिता ने भी खाना नहीं खाया और सोहिल के लौटने का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर बाद ही खबर आ गई कि एक्सीडेंट हो गया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां अचेत हो गई। वह बार-बार सोहेल को पुकारने लगी। पुलिस का कहना है कि गाड़ी की तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News