कारगिल विजय दिवस पर ‘याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम: लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि – Lucknow News

1
कारगिल विजय दिवस पर ‘याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम:  लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि – Lucknow News

कारगिल विजय दिवस पर ‘याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम: लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि – Lucknow News

लखनऊ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग द्वारा कारगिल विजय दिवस के 25वें रजत महोत्सव पर ‘याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति और शहीदों के बलिदान को याद करना था।

कार्यक्रम में अमर शहीद मेजर प्रतीक मिश्रा की माता रेशम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में एनसीसी कमान अधिकारी कर्नल दिनेश कुमार पाठक मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने की।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करके हुई। अतिथियों को प्रशस्ति पत्र और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैडेट्स ने कविता, गीत और नृत्य के माध्यम से देशभक्ति की भावना प्रस्तुत की।

देशभक्ति की भावना को जीवित रखना हमारा कर्तव्य

कार्यक्रम में गरिमा तिवारी, प्रीति कुमारी और आस्था त्रिपाठी ने भावपूर्ण कविताएं पढ़ीं। लक्षिका किशोर ने कारगिल युद्ध का इतिहास प्रस्तुत किया। जानवी दुबे ने देशभक्ति गीत गाया। भूमिका पुनेठा ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। जिया थापा और खुशी सिंह ने युगल नृत्य की प्रस्तुति दी।मेजर मनमीत कौर ने शहीदों के साहस को याद करते हुए कहा कि देशभक्ति की भावना को हमेशा जीवित रखना हमारा कर्तव्य है।

उन्होंने मेजर प्रतीक मिश्रा के जीवन और बहादुरी का वर्णन किया। शहीद मेजर प्रतीक मिश्रा के मित्र विजय सिंह ने उनके जीवन संघर्ष और बलिदान की कहानी सुनाई।कर्नल दिनेश कुमार पाठक ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीयता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने ‘सैनिक की ललकार’ कविता प्रस्तुत की। प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कहा कि वीरमाता रेशम मिश्रा ने देश के लिए एक ऐसे सपूत को जन्म दिया जो युवाओं के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राएं, कैडेट्स और शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। कार्यक्रम राष्ट्रगान और भारत माता की जय के नारों के साथ संपन्न हुआ।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News