कामथेन कंपनी के खिलाफ कर्मचारी हुए लामबंद, बढ़ेगी मुसीबत | Employees mobilized against Kamthen Company | Patrika News

104
कामथेन कंपनी के खिलाफ कर्मचारी हुए लामबंद, बढ़ेगी मुसीबत | Employees mobilized against Kamthen Company | Patrika News

कामथेन कंपनी के खिलाफ कर्मचारी हुए लामबंद, बढ़ेगी मुसीबत | Employees mobilized against Kamthen Company | Patrika News

कर्मचारियों ने श्रम विभाग से लेकर रेलवे अधिकारियों तक की शिकायत

कंपनी ने वर्षों से जमा नहीं की पीएफ राशि, कर्मचारी मैदान में, वेतन पर्ची की उठी मांग

इंदौर

Updated: April 25, 2022 10:55:31 am

इंदौर। रतलाम मंडल ने रेलगाडिय़ों में सफाई का ठेका कामथेन नामक कंपनी को दे रखा है। कर्मचारियों से तीन शिफ्ट में इंदौर कोचिंग डिपो पर करीब 10 गाडिय़ों की सफाई कराई जाती है। कर्मचारियों ने कई बार कंपनी की मनमानी और पीएफ राशि पूरी जमा नहीं किए जाने जैसे मामले को लेकर हड़ताल तक की। इस बार कर्मचारी आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। उन्होंने श्रम विभाग से लेकर रेल अधिकारियों के सामने पीएफ सहित अन्य बिंदुओं पर लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। कर्मचारियों ने इस बार न केवल पीएफ राशि को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, बल्कि वेतन बढ़ाए जाने, वेतन पर्ची के साथ वेतन खातों की जांच की मांग भी रखी है। कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में बताया कि कंपनी कर्मचारियों का पीएफ कम जमा कर रही है। वेतन कम दे रही है। इसके चलते कर्मचारियों ने कोचिंग डिपो अधिकारी व कांट्रेक्टर इंचार्ज एसएसई व श्रम विभाग अधिकारियों से मांग की है कि वेतन और पीएफ की राशि बढ़वाई जाए। कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में यहभी आरोप लगाया है कि उन्हें वेतन पर्ची और प्रमाण-पत्र नहीं दिए जा रहे हैं, जो दिलवाया जाए।

कामथेन कंपनी के खिलाफ कर्मचारी हुए लामबंद, बढ़ेगी मुसीबत

पर्ची से लोन में सुविधा कर्मचारियों का कहना है कि वेतन पर्ची नहीं दिए जाने से हमें लोन जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। यदि कंपनी हमें वेतन पर्ची देगी तो हम जरूरत के मुताबिक बैंक से लोन भी ले सकते हैं।

खातों में खेल कर रही सभी कंपनी सूत्रों का कहना है कि रेलवे अधिकारियों की मिलीभगत से रतलाम मंडल में खासकर इंदौर स्टेशन पर काम करने वाली ठेकेदार कंपनी अपने कर्मचारियों के वेतन में बड़ा खेल कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों की मिलीभगत से कंपनी के कर्ताधर्ता कर्मचारियों का वेतन रेलवे को पेश करने वाली शीट में कुछ और दिखा रहे हैं और कर्मचारियों को वेतन कुछ और दिया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस खेल में कुछ बैंक की भी मिलीभगत बताई जा रही है। कुछ कंपनी के कर्ताधर्ताओ ने कर्मचारियों के अलग खाते भी खुलवा दिए हैं, जिसमें खेल किया जा रहा है। यदि रेल अधिकारी कर्मचारी से लेकर कंपनी के खातों की जांच करें तो बड़ा आर्थिक घोटाला सामने आ सकता है।

कर्मचारियों ने शिकायत में कहा – वेतन खाते की जांच की जाकर वेतन प्रदान किया जाकर खातों का पूर्ण विवरण हमें दिलाया जाएं।
– पीएफ राशि का पूर्ण रूप से भुगतान किया जाए।
– प्रतिमाह वेतन पर्ची प्रदान की जाए।
– वेतन वृद्धि की जाए।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News