कानपुर में 150 फीट ऊंचा लहराएगा तिरंगा: 1950 में फूलबाग में 20 फीट ऊंचाई पर हुआ था ध्वजारोहण; तत्कालीन सीएम हुए थे शामिल – Kanpur News

1
कानपुर में 150 फीट ऊंचा लहराएगा तिरंगा:  1950 में फूलबाग में 20 फीट ऊंचाई पर हुआ था ध्वजारोहण; तत्कालीन सीएम हुए थे शामिल – Kanpur News

कानपुर में 150 फीट ऊंचा लहराएगा तिरंगा: 1950 में फूलबाग में 20 फीट ऊंचाई पर हुआ था ध्वजारोहण; तत्कालीन सीएम हुए थे शामिल – Kanpur News

गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर भर में झंडारोहण किया जाएगा। भारतीय गणराज्य की स्थापना के मौके पर शहर के फूलबाग में सबसे ऊंचा 150 फीट पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसी फूलबाग में सन 1950 में संविधान लागू होने के बाद गांधी भवन में पहला झंडारोहण कर संविधान लागू ह

.

कानपुर में 36 वार्डों में 200 स्थानों पर हुआ था झंडारोहण

शहर कांग्रेस कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शंकर दत्त मिश्रा उन दिनों की यादें ताजा करते हुए बताते हैं कि आजादी के बाद सन 1950 में संविधान लागू होने के बाद हिंदुस्तान को एक लोकतांत्रित गणराज्य घोषित किया गया था। देश में रहने वालों को उनका अधिकार दिया गया था।

संविधान लागू होने के मौके पर पूरे देश के साथ कानपुर में उत्सव जैसा माहौल था। उस दौर में कानपुर में 36 वार्ड हुआ करते थे। पूरे शहर में तकरीबन 200 स्थानों पर झंडारोहण का आयोजन किया गया था। 20 फीट की ऊंचाई पर शहर का सबसे ऊंचा तिरंगा फूलबाग स्थित केईएम हॉल (अब गांधी भवन) में फहराया गया था।

मिठाइयां बांट मनाया था उत्सव

याद करते हुए उन्होंने बताया कि आयोजन में तत्कालीन मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत शामिल हुए थे। शहर भर के स्कूलों से बच्चों ने प्रभात फेरियां निकाली थी, अधिकार मिलने पर लोगों का उत्साह अपने चरम पर था। जगह–जगह मिठाइयां बांटी जा रही थीं, मानो दीपावली का आयोजन हो। बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक श्रद्धानंद पार्क में भी झंडारोहण किया था।

आने वाली 26 जनवरी को उसी स्थान पर एक बार फिर झंडारोहण होगा, फर्क सिर्फ इतना है कि अपना तिरंगा 150 फीट की ऊंचाई पर शान के साथ फहराएगा। उन्होंने कहा कि नरवल निवासी श्याम लाल गुप्ता ने 1942 में एक गीत लिखा था, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।

वर्ष 2017 में जेसीआई संस्था ने कराया था स्थापित

यह गीत आज भी पूरे देश में गूंजता है। कान पुरवासियों ने उनके गीतों को चरितार्थ किया। एक बार फिर उसी फूलबाग में 26 जनवरी के दिन 150 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराएगा। बता दें कि वर्ष 2017 में जेसीआई कानपुर की ओर से फूलबाग में पोल स्थापित किया गया था, जिस पर तत्कालीन सांसद मुरली मनोहर जोशी ने तिरंगा फहराया था।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News