कानपुर में छाया घना कोहरा, विजिबिल्टी 50 मीटर: तेज हवाओं ने गिराया तापमान, कोहरा बढ़ा; नए विक्षोभ आने से फिर बारिश के आसार – Kanpur News

0
कानपुर में छाया घना कोहरा, विजिबिल्टी 50 मीटर:  तेज हवाओं ने गिराया तापमान, कोहरा बढ़ा; नए विक्षोभ आने से फिर बारिश के आसार – Kanpur News

कानपुर में छाया घना कोहरा, विजिबिल्टी 50 मीटर: तेज हवाओं ने गिराया तापमान, कोहरा बढ़ा; नए विक्षोभ आने से फिर बारिश के आसार – Kanpur News

कानपुर में शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। बर्फीली हवाओं ने दिन का पारा गिरा दिया है। वहीं पारा गिरने और हवा में नमी बढ़ने से सुबह घना कोहरा छा गया। विजिबिल्टी 50 मीटर से कम दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने से बारिश क

.

एक-दो दिन में दिखेगा असर शुक्रवार को तेज धूप निकलने से कानपुर वासियों ने राहत की सांस ली थी। रात के तापमान में 2.5 डिग्री की कमी आ गई लेकिन दिन का पारा 06.2 डिग्री बढ़ गया।

इस बीच नए पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। इसका असर 24 से 48 घंटों बाद दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अब रात का तापमान गिरेगा और दिन में मौसम सामान्य रहेगा।

घना कोहरा छाने से ठंड का अहसास भी काफी हुआ।

तेज बर्फीली हवाओं ने गिराया पारा एक पश्चिमी विक्षोभ गुजरते ही करीब 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं हैं। इन हवाओं ने तापमान भी गिराया। उत्तर-पश्चिमी हवाएं होने के कारण यह बर्फीली थीं। इन तेज हवाओं ने शहरवासियों को कंपकंपा दिया। जब आसमान साफ हुआ और तेज धूप खिली तो सर्दी से कुछ राहत मिली।

कल 6 डिग्री की हुई थी बढ़ोत्तरी शनिवार को अधिकतम तापमान 16.4 से सीधे 22.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। कुल 06.2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम पारा 10 डिग्री से 07.5 डिग्री सेल्सियस आ गया। यह सामान्य से कम रहा। रात में कोहरा और हल्की बदली के कारण तापमान तेजी से नहीं गिर सका।

लगातार दो नए पश्चिमी विक्षोभ आ रहे पश्चिमी विक्षोभ जो उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर था, अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों पर है।

पूरे शहर में सुबह घने कोहरा छाने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी से और दूसरा 22 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग का मानना है कि फिलहाल सर्दी से पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी।

25 जनवरी तक बना रहेगा उतार-चढ़ाव 24 से 48 घंटों में दिन में कोहरा व धुंध नहीं रहने की संभावना है पर रात में कोहरा संभव है। 24 से 48 घंटों के बाद नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है, 25 जनवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान बारिश और ओलावृष्टि का खतरा भी रहेगा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News