Advertising
<

कानपुर में कोहरे ने विजिबिलिटी घटाई: बर्फीली हवा से ठिठुरे लोग, हमसफर 23 और वंदेभारत 17 घंटे लेट – Kanpur News

0
कानपुर में कोहरे ने विजिबिलिटी घटाई:  बर्फीली हवा से ठिठुरे लोग, हमसफर 23 और वंदेभारत 17 घंटे लेट – Kanpur News

कानपुर में कोहरे ने विजिबिलिटी घटाई: बर्फीली हवा से ठिठुरे लोग, हमसफर 23 और वंदेभारत 17 घंटे लेट – Kanpur News

शहर में कोहरे व बर्फीली हवाओं से ठंड का कहर जारी है। सुबह घने कोहरे के बीच ओस की बूंदों ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी। ठंड का आलम यह है कि घरों के भीतर रहने वालों पर भी ठंड का सितम जारी है। लोग घरों व बाहर अलाव जलाकर ठंड को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं

.

बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सीएसए के वेदर डिपार्टमेंट की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। कानपुर प्रदेश में तीसरा सबसे सर्द जिला रहा। कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम रही, जिसके चलते सड़कों में चलने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई।

सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापते लोग।

अधिकतम तापमान भी 1.4 डिग्री गिरा सुबह 11 बजे तक धूप न निकलने के चलते बर्फीली हवाएं सिहरन पैदा करती रहीं। हालांकि 11 बजे के बाद धूप निकली लेकिन वह भी इतनी नरम थी कि वह भी ठंड को राहत देने में बेअसर रही। शीतलहर दिन में भी चलती रही, जिससे लोगों को गलन का एहसास कराया। अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5.7 डिग्री कम है।बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान भी 1.4 डिग्री गिरा है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जिस तरह से उत्तर पश्चिमी हवाओं ने कानपुर मंडल में ठंड को बढ़ा रखा है। आने वाले दिनों में बादलों की वजह से धूप नरम रहेंगी, जिससे दिन में भी ठंडक का एहसास होगा।

Advertising

सुबह, रात व शाम घना कोहरा रहने की संभावना है। कोहरे के चलते रात व सुबह के समय विजिबिलिटी भी कम रहेगी। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

39 ट्रेनें कोहरे के चलते हुईं लेट कोहरे ने आमजन के साथ साथ ट्रेनों को भी लेट किया है। सोमवार को 39 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंची। नई दिल्ली से बरौनी जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस (02564) 23.32 घंटे देरी से आई।

नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस (12274) 5.32 घंटे, नई दिल्ली से राजेंद्र नगर पटना जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12310) 2.10 घंटे, नई दिल्ली से रांची जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस (12878) 3.18 घंटे, दरभंगा से आनंद विहार जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (15557) 17.41 घंटे व आनंद विहार से दरभंगा जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (15558) 15.03 घंटे लेट कानपुर सेंट्रल पहुंची।

बीते दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

दिनांक न्यूनतम अधिकतम

26 दिसंबर 7.6 16.4

27 दिसंबर 9.6 18.7

28 दिसंबर 8.2 14.3

29 दिसंबर 9.4 16.9

30 दिसंबर 4.4 15.9

31 दिसंबर 4.6 16.4

01 जनवरी 5.6 19.9

02 जनवरी 7.2 14.5

03 जनवरी 10.6 16.4

04 जनवरी 3.2 17.4

05 जनवरी 5.6 17.9

06 जनवरी 4.6 16.5

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News