Advertising
<

कानपुर में इरफान सोलंकी के घर पहुंचे शिवपाल: बोले…BJP पीडीए से घबराकर पंकज चौधरी को लाई, जीत को बेइमानी, मशीनों का दुरुपयोग और अफसरों का इस्तेमाल करती – Kanpur News

0
कानपुर में इरफान सोलंकी के घर पहुंचे शिवपाल:  बोले…BJP पीडीए से घबराकर पंकज चौधरी को लाई, जीत को बेइमानी, मशीनों का दुरुपयोग और अफसरों का इस्तेमाल करती – Kanpur News

कानपुर में इरफान सोलंकी के घर पहुंचे शिवपाल: बोले…BJP पीडीए से घबराकर पंकज चौधरी को लाई, जीत को बेइमानी, मशीनों का दुरुपयोग और अफसरों का इस्तेमाल करती – Kanpur News

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव मीडिया से बात करते हुए।

कानपुर में रविवार दोपहर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव जाजमऊ स्थित सपा विधायक नसीम सोलंकी के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि भाजपा सरकार जीत के लिए बेइमानी, मशीनों का दुर

.

शिवपाल ने एसआईआर से लेकर धर्म पर सरकार को घेरा

पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के घर पर शिवपाल के पहुंचते ही सपा के कार्यकताओं ने जमकर नारे लगाए। इस दौरान वहां पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, विधायक मोहम्मद हसन रूमी, अमिताभा बाजपेई समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिवपाल अपने काफिले के साथ इरफान के घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने विधायक नसीम सोलंकी और इरफान से बात की। इसके साथ ही सपा नेताओं के साथ तमाम सारे राजनैतिक मुद्दों को लेकर चर्चा की। इस दौरान शिवपाल ने यादव ने मीडिया से भी बात की और एक एक सवाल का जवाब दिया। अब आपको बताते हैं उनसे कौन से सवाल पूछे गए और उन्होंने एक-एक सवालों पर क्या जवाब दिया…।

एसआईआर को लेकर आपका क्या मानना है…?

Advertising

एसआईआर पर शिवपाल यादव ने कहा कि जो वोट सही हैं वो कटने नहीं पाए और जो फर्जी वोट बढ़ने नहीं चाहिए। ये पूरा हमारी पार्टी का प्रयास है। इसके साथ ही 18 साल के ऊपर के सभी लोगों के वोट बन जाएं। भाजपा सरकार एसआईआर के सहारे षड़यंत्र कर रही है। इसका मुकाबना जनता ही जमकर करेगी। भाजपा एक षड़यंत्रकारी पार्टी है, इसे बचना और लड़ना पड़ेगा। इसे 2027 में यूपी से हटाना पड़ेगा और सपा आएगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पीडीए का है…?

पीडीए से भाजपा की सरकारी घबराई हुई है। इनके सभी प्रयास हम सपा के लोग फेल करेंगे। 2027 में हमारी पार्टी संगठन के बल पर और हमारा प्रयास है कि हर बूथ पर हमारा संगठन मुकाबला करेगा और भाजपा को हराएगा।

भाजपा इतनी मजबूत कैसे है…?

भाजपा तो हर तरह से बेइमानी कराती है। मशीनों से तो कराती है, प्रशासनिक अधिकारियों का तो प्रयोग वो करती है, पैसे वो बांटती है। इस तरह से का काम भाजपा के लोग करते हैं। सपा के लोग इस तरह के लोगों का मुकाबला यूपी सपा के लोग करेंगे और चुनाव जीतेंगे।

कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ रैली है…?

पार्टी तो अपना-अपना काम करेगी, अच्छा है अपना काम कर रही है। भाजपा को हटाए तो बेहतर है।

रामलला की पहले जहां मूर्ति थी वहां पर भी मंदिर बनाएंगे…?

मंदिर बन तो गया है और क्या बनाएंगे।

मंदिर विध्यवंस में मारे गए लोगों का स्मारक बनेगा…?

भाजपा के लोग केवल जनता को भटकाने का काम करते हैं। अब चुनाव आ रहा तो इस तरीके का प्रोपोगंडा कर रहे हैं। विकास कुछ करना नहीं है, वादे पूरे नहीं किए। विकास, महंगाई और बेरोजगारी के साथ भ्रष्टाचार पर कोई ध्यान नहीं है। जब इन मुद्दों पर कोई काम किया नहीं है तो केवल जनता को भटकाने का काम कर रहे हैं। कभी मंदिर तो कभी मस्जिद बस इन्हीं सब चीजों में पब्लिक को उलझाकर रखा है। यही काम करेंगे इसके अलावा कुछ नहीं करेंगे।

बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण होने जा रहा है…?

ठीक है, मंदिर बन रहे तो मस्जिद भी बना देंगे तो कौन सी बात है।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर क्या तैयारी है…?

इस बार 2027 में समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव जीतने जा रही है। भाजपा को हरा देगी।

सोलंकी परिवार को 2027 में दो टिकट मिलेंगे…?

ये तो हमारी पार्टी फैसला करेगी।

सदन में भाजपा सरकार जवाब से बच रही है…?

ये सरकार सदन चलने कहां देती है। शीतकालीन सदन तो 15 दिन तो चलना ही चाहिए। लेकिन सदन को सरकार चलने ही नहीं देती है।

किन मुद्दों को लेकर 2027 में सपा आएगी…?

जनता की समस्याओं को लेकर सरकार में आने वाले हैं। स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ घोटाला हुआ है। आज तक स्मार्ट सिटी का 10 सालों में वादा पूरा नहीं हुआ, बिजली बहुत महंगी है। बेरोजगारी खत्म नहीं हुई, आउट सोर्सिंग में बहुत कम पैसा दिया जाा रहा है। एक भी भर्ती नहीं हुई है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर इस बार सपा सरकार में आने वाली है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News