Advertising
<

कानपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली की फ्लाइट में घुसीं मधुमक्खियां: यात्रियों में दहशत, सवा घंटे लेट हुई फ्लाइट; पहले भी घुस चुका है चूहा – Kanpur News

0
कानपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली की फ्लाइट में घुसीं मधुमक्खियां:  यात्रियों में दहशत, सवा घंटे लेट हुई फ्लाइट; पहले भी घुस चुका है चूहा – Kanpur News

कानपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली की फ्लाइट में घुसीं मधुमक्खियां: यात्रियों में दहशत, सवा घंटे लेट हुई फ्लाइट; पहले भी घुस चुका है चूहा – Kanpur News

कानपुर में कोहरे के कारण शुक्रवार को भी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद की फ्लाइट अपने समय से देरी से पहुंचीं। इसी बीच हवाई अड्‌डे पर मधुमक्खियों के झुंड ने धावा बोल दिया। इसके चलते यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

.

कोई भी यात्री विमान तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया और यात्रियों को रोक दिया गया। कई विदेशी यात्री भी थे और करीब सवा घंटे तक यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बना रहा। इस बीच करीब सवा घंटे कानपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट लेट हो गई। इससे पहले फ्लाइट के भीतर चूहा आने से कानपुर में फ्लाइट लेट हुई थी।

2 तस्वीरें देखिए-

रनवे पर जगह-जगह काफी देर तक मधुमक्खियां बैठी रहीं।

फोटो में लाल घेरे में मधुमक्खियां दिख रही हैं।

Advertising

यात्री विदुषी मिश्रा ने आंखोंदेखी बताई कानपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर को 2:40 बजे दिल्ली की फ्लाइट जानी थी। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट का टाइम 3:10 बजे कर दिया गया था। लखनऊ की रहने वाली विदुषी मिश्रा ने बताया कि फ्लाइट जब रनवे पर लग गई थी।

इस दौरान पैसेंजर को लेकर तीन बस हवाई जहाज की ओर जा रही थी। इसी बीच बहुत सारी मधुमक्खियां सामने आ गईं। कुछ मधुमक्खियां रनवे पर खड़े प्लेन के अंदर चली गईं। उन्होंने देखा कि फ्लाइंग रैंप पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। उसी से उड़ उड़ कर मधुमक्खियों का झुंड इधर-उधर आ-जा रहा था। फ्लाइट को 2:40 पर जाना था, लेकिन 3:50 पर शहर से उड़ी।

मधुमक्खियों को हटाकर स्प्रे किया गया विदुषी ने बताया- जो पैसेंजर हवाई जहाज के अंदर चले गए थे। वह बाहर निकल आए। फिर मधुमक्खियों को हटाकर स्प्रे किया गया। इस दौरान फ्लाइट में कई विदेशी पैसेंजर भी बैठे थे। जिन्होंने मधुमक्खियों की फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि मधुमक्खी फ्लाइट के अंदर नहीं घुसी थी। फ्लाइट के बाहर थी। जिसे क्रू मेंबरों ने भगा दिया था।

कई यात्रियों ने मधुमक्खियों के झुंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ये फ्लाइट भी कोहरे के चलते हुईं लेट कोहरे और धुंध के चलते रोजाना फ्लाइटों की लेटलतीफी सामान्य बात हो गई है। इसी बीच शुक्रवार को अपने तय समय से फ्लाइट 50 मिनट की देरी पर 12:55 मिनट पर बेंगलुरु की फ्लाइट कानपुर पहुंची। जिसने 1:40 मिनट पर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। ऐसे ही अपने तय समय से एक घंटे 22 मिनट की देरी पर हैदराबाद की फ्लाइट 2:07 पर कानपुर पहुंची।

इस दौरान 2:52 पर हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। दिल्ली की फ्लाइट भी 30 मिनट की देरी पर 2:30 पर कानपुर पहुंची। जिसने 3:48 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरी। ऐसे ही मुंबई की फ्लाइट भी 37 मिनट की देरी पर 3:12 पर कानपुर पहुंची। जिसने 4:35 पर मुंबई के लिए उड़ान भरी।

पहले भी घुस चुका है चूहा

चकेरी एयरपोर्ट पर बीते 21 सितंबर को दिल्ली जाने वाले इंडिगो का विमान एक चूहे की वजह से तीन घंटे तक उड़ान नहीं भर सका था। दोपहर 2:55 बजे विमान को उड़ान भरना था। इससे पांच मिनट पहले ही एक यात्री ने चूहे को विमान के अंदर दौड़ता देखा। इससे हड़कंप मच गया और क्रू मेंबर को सूचना दी गई।

वहीं शुक्रवार को मधुमक्खी आने से यात्रियों ने नाराजगी जताई। यात्रियों ने कहा कि इंडिगो की फ्लाइट में लगातार कोई ना कोई समस्या हो रही है। यात्रियों ने कहा कि बीते चार माह में इंडिगो की फ्लाइट में तीन बार ऐसी समस्या आ चुकी है।

विमान का गेट न खुलने से 145 यात्री 30 मिनट अंदर फंसे रहे थे 26 अक्टूबर को मुंबई से कानपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में उस समय अफरातफरी मच गई थी। जब विमान के लैंड होने के बाद भी उसका गेट नहीं खुला। यह फ्लाइट दोपहर करीब 3:46 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी, लेकिन विमान के गेट के न खुलने से लगभग 145 यात्री करीब 30 मिनट तक अंदर ही फंसे रहे। छोटे बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों की हालत खराब हो गई थी।

—————————–

ये खबर भी पढ़िए-

यूपी के 50 जिलों में कोहरा, रिमझिम फुहारें पड़ रहीं: 10 शहरों में स्कूल बंद, पारा 7.2°C; 2 दिन भयंकर ठंड का अलर्ट

यूपी में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लखनऊ-जौनपुर समेत कई शहरों सुबह रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं। इससे सड़कें भीग गईं। 50 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 10 मीटर तक देखना मुश्किल है। सर्द हवाओं से शिमला-मसूरी जैसा फील आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News