कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा: बदायूं डीएम-एसएसपी ने आधी रात को किया कछला गंगाघाट का दौरा, दिए सख्त निर्देश – Badaun News h3>
बदायूं9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बदायूं में कांवड़यात्रा ड्यूटी में लगे प्रशासनिक व पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को कैसे अंजाम दे रहे हैं। इसका जायजा लेने डीएम अवनीश कुमार व एसएसपी डॊ. ब्रजेश सिंह शनिवार आधी रात को कछला गंगाघाट जा पहुंचे। इससे पहले दोनों अधिकारियों ने कांवड़ रूट का निरीक्षण भी किया। साथ ही कांवड़ियों को रोककर उनसे पूछा गया कि सुविधाओं में कहीं कोई कमी तो नहीं।
दरअसल, कांवड़यात्रा को लेकर शासनस्तर से मानीटरिंग हो रही है। कांवड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा का जिम्मेदार सीधे तौर पर लोकल के अफसरों को माना जाएगा। ऐसे में पूरा सिस्टम दिनरात केवल कांवड़यात्रा को सकुशल ढंग से निकलवाने में जुटा है। शनिवार रात कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी तो हालात का जायजा लेने आधी रात को डीएम-एसएसपी निकल पड़े। अधिकारियों ने कांवड़ रूट पर डायवर्जन सिस्टम देखा। साथ ही कांवड़ियों की सहूलियत के लिए बनाए गए पुलिस के केंद्रों पर हालात जाने।
कछला गंगाघाट पहुंचकर अफसरों ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों समेत फ्लड पीएसी के जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी कांवड़िया गंगा में लगाई गई बेरिकेडिंग पार न करने पाए। क्योंकि बहाव काफी तेज है, ऐसी हरकत करने वालों समेत स्टंटबाजी करने वालों से सख्ती से निपटें। घाट पर लगे वॊच टावरों से लगातार कांवड़ियों की निगरानी की जाए, जबकि बेरिकेडिंग के आसपास ही बाहर की तरफ गोताखोर समेत फ्लड पीएसी तैनात रहे। किसी भी स्तर पर लापरवाही न होने पाए। पुल पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ताकि कोई पुल से पानी में कूदने जैसी स्टंटबाजी न करने पाए।
भीड़ बढ़ी, दिनरात चलेंगे कांवड़िये
Advertising
अगले 24 घंटे प्रशासन को किसी चुनौती से कम नहीं हैं। क्योंकि कछला गंगाघाट पर लाखों कांवड़ियों की भीड़ जुट चुकी है। गैर जिलों के कांवड़िये वापसी कर रहे हैं तो स्थानीय कांवड़िये भी गंगाघाट पर पहुंच चुके हैं। ये सभी दोपहर तक बदायूं बाइपास पर पहुंच जाएंगे। गैर जिलों के कांवड़ियों और डीजे को बाइपास से गुजारा जाएगा, ताकि शहर में भीड़ न ब़ढ़े। जबकि लोकल के कांवड़िये शहर के भीतर पहुंचेंगे। ऐसे में मिश्रित आबादी वाले इलाकों में चौकसी ब़ढ़ा दी गई है।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News