कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने मंच पर गाया 'केसरिया तेरा इश्क है पिया…', भाजपा ने ली चुटकी
मध्य प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार भले ही थम गया हो। लेकिन, चुनाव प्रचार के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया के साथ साथ राजनीतिक गलियारों में भी खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो है, कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्षमण सिंह का। बताया जा रहा है कि, वायरल हो रहा वीडियो मध्य प्रदेश के गुना जिले में बीते दिनों हुई कांग्रेस की सभा का है। जहां मंच पर कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह गाना गाते हुए नजर आए थे। प्रचार के दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह ने ‘केसरिया तेरा इश्क है पिया…’ गाना गाया। वहीं, दूसरी तरफ अब भाजपा की ओर से विदायक के इस अंदाज पर चुटकी ली गई है।
बताया जा रहा है कि, गाना गाते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह ने बड़े भाई दिग्विजय सिंह को लक्ष्मण सिंह ने याद किया। क्योंकि, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके बड़े भाई दिग्विजय सिंह भी इस गाने पर जमकर नाचे थे। आपको ये भी बता दें कि, जिस समय विदायक लक्ष्मण सिंह ने मंच पर खड़े होकर ‘केसरिया तेरा इश्क है पिया…’ गाना गा रहे थे, उस दौरान मंच पर उनके भतीजे और विधायक जयवर्द्धन सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने भी गाने में अपने चाचा का साथ दिया।
यह भी पढ़ें- ऊर्जा मंत्री का अलग अंदाज : पेंशन के लिए भटक रही बुजुर्ग महिला की ऐसे दिया सहारा, अब हो रही तारीफ
सभा में शामिल लोग भी विधायक के साथ गुनगुनाने लगे गाना
वहीं, दूसरी तरफ मंच पर विधायक लक्ष्मण सिंह का सुरीला अंदाज देखकर सभा में शामिल हर एक हैरान रह गया। हालांकि, सभा में शामिल कई लोग विधायक लक्ष्मण सिंह को गाना गाता देख खुदभी गुनगुनाने लगे थे। इसके बाद लक्ष्मण सिंह ने ये भी कहा कि, लव स्टोरियां देखकर ही बड़े साहब डांस कर रहे थे।
भाजपा ने ली चुटकी
कांग्रेस छोड़कर पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने विधायक लक्ष्मण सिंह द्वारा गाए गए इस गाने पर चुटकी ली है। नरेंद्र सलूजा ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘छोटे साहब ने बड़े साहब को खूब याद किया।’
यह भी पढ़ें- एक साल में 279 सरकारी अफसर – कर्मचारी रिश्वत लेते धराए, एमपी में 26% बढ़ा करप्शन
24 वार्डों के लिए 74 प्रत्याशी मैदान में!
आपको बता दें कि, राघोगढ़ नगर पालिका में 20 जनवरी यानी शुक्रवार को मतदान होना है। पालिका के 24 वार्डों के लिए लगभग 74 प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार के दौरान कांग्रेस विदायक का ये जुदा अंदाज देखने को मिला था।