कांग्रेस मुख्‍यालय में चुपके से हो रही इफ्तार पार्टी तो सेमिनार क्‍यों कहा जा रहा है?

123
कांग्रेस मुख्‍यालय में चुपके से हो रही इफ्तार पार्टी तो सेमिनार क्‍यों कहा जा रहा है?

कांग्रेस मुख्‍यालय में चुपके से हो रही इफ्तार पार्टी तो सेमिनार क्‍यों कहा जा रहा है?

Iftar party in AICC headquarter: कांग्रेस मुख्‍यालय में इफ्तार पार्टी की जोरशोर से तैयारी है। यह 20 साल में पहली बार है जब दिल्‍ली स्थित पार्टी मुख्‍यालय के अंदर इफ्तार पार्टी (Iftar party) का आयोजन होने जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस (Congress) इसे इफ्तार पार्टी कहने से बच रही है। हमारे सहयोगी न्‍यूज चैनल टाइम्‍स नाउ नवभारत ने इसे लेकर एक रिपोर्ट दी है। उसके अनुसार, बुधवार शाम यह पार्टी होनी है। उसने पार्टी के लिए खाना बनाने वाले खानसामे के हवाले से इस बात की पुष्टि की है। खानसामे ने बताया है कि इस पार्टी में 200 लोगों को आना है। साथ ही इसका ब्‍योरा भी दिया है कि मेनू में क्‍या-क्‍या है। इसके उलट पार्टी के नेताओं का कहना है कि बुधवार शाम को एक सेमिनार है। इसका आयोजन पार्टी का अल्‍पसंख्‍यक खेमा कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, मेनू में वेज और नॉनवेज दोनों होंगे। मुख्‍यालय में वेज खाना बनाया जा रहा है। नॉन वेज भोजन बाहर से आएगा। पार्टी में आने वाले मेहमानों को चिकन कोरमा, चिकन बिरयानी, मिक्‍स वेज, शाही पनीर, छोले का स्‍वाद चखने को मिलेगा।

JDU के इफ्तार में लालू-राबड़ी, तेज-तेजस्वी को न्योता, सलीम परवेज बोले- RJD प्रमुख आ जाएं तो चार चांद लग जाए

हाल में वर्षों में नहीं हुआ धार्मिक आयोजन
कांग्रेस मुख्‍यालय में बीते कई सालों में कोई धार्मिक आयोजन नहीं हुआ है। दो दशक पहले तक जरूर होली और इफ्तार पार्टी जैसे आयोजन होते थे। सत्‍ता से दूर होने के साथ पार्टी में इस तरह के आयोजनों को बंद कर दिया गया। बताया जाता है कि सलमान खुर्शीद के कहने पर इफ्तारी पार्टी रखी गई है।

क्‍यों उठने लगे हैं सवाल?
आयोजन के बारे में इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कांग्रेस इसे छुपा क्‍यों रही है। रोजे चल रहे हैं। इफ्तार पार्टी के आयोजन में बुराई क्‍या है। फिर कांग्रेस इसे खुलकर इफ्तार पार्टी कहने से क्‍यों बच रही है। क्‍या पार्टी को किसी तरह का डर सता रहा है। यह सवाल उठना इसलिए भी लाजिमी है क्‍योंकि हाल के दिनों में पार्टी ने हिंदुत्‍व की ओर झुकाव दिखाया है। इस तरह के आयोजन से उसकी अब तक की गई कवायद पर पानी फिर सकता है।

Rabri Devi Iftar Party : सीएम नीतीश की मौजूदगी में उड़ा बहू राजश्री की साड़ी का पल्लू तो ठीक करती नजर आईं राबड़ी देवी

हाल में कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी हिंदुत्‍व को लेकर रैलियों में काफी कुछ बोलते रहे हैं। उन्‍होंने इसकी अलग-अलग तरह से व्‍याख्‍या भी की। उन्‍हें मंदिरों में माथा टेकते भी देखा गया है। राहुल ही नहीं उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भी हिंदुत्‍व पर हाल में खूब बोला है। कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्‍व की बात करती रही है। कांग्रेस को इस बात का एहसास है कि बहुसंख्‍यक वर्ग उससे बिदका हुआ है। यही कारण है कि फूंककर कदम रखना चाहती है। इफ्तार पार्टी के आयोजन को मुस्लिम तुष्टिकरण के साथ जोड़कर देखा जा सकता है। यही कारण है कि वह इसे इफ्तार पार्टी कहने से बच रही है।



Source link