कांग्रेस ने अंबेडकर का अपमान किया, भाजपा ने दिया मान – Bikaner News

4
कांग्रेस ने अंबेडकर का अपमान किया, भाजपा ने दिया मान – Bikaner News

कांग्रेस ने अंबेडकर का अपमान किया, भाजपा ने दिया मान – Bikaner News

केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस ने न कभी संविधान सम्मान किया आैर न ही कभी बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर का। भाजपा ने संविधान और बाबा साहब को सम्मान दिया है। कांग्रेस हमेशा से संविधान विरोधी रही है। अब तक कई बार संविधान में सं

.

मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर के सामने व्यक्ति उतार कर उन्हें चुनाव हराने का काम किया। जबकि जनसंघ व भाजपा ने सदैव बार-बार उनका मान बढ़ाया। कांग्रेस कहती है कि बाबा साहब को हम राज्यसभा में लाए मगर हकीकत में एमजी रंगा के प्रयासों से ही बाबासाहब निर्दलीय जीतकर राज्यसभा में पहुंचे। कांग्रेस ने तो 1953 के चुनाव में कांग्रेस ने बाबा साहेब को हरा दिया। दस वर्ष तक रही मनमोहन सिंह में भी उनके स्मारक को बड़ा बनाने की बात चलती रही परंतु किसी ने भी उसे पर ध्यान नहीं दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद करीब 200 करोड रुपए की लागत से 26 अलीपुर रोड पर बाबा साहब का विशाल स्मारक बनाया गया। मध्य प्रदेश के महू में बाबा साहेब की जन्मभूमि, लंदन में डॉक्टर अंबेडकर मेमोरियल- उनकी शिक्षाभूमि, नागपुर में दीक्षाभूमि, मुंबई में चैत्य भूमि और यहां दिल्ली में इस नेशनल मेमोरियल सभी भाजपा सरकार ने बनाकर बाबा साहब को सम्मान दिया है। किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी ने कहा संविधान भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। यह हर नागरिक के अधिकारों और दायित्वों का आधार भी है।

शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा संविधान गौरव अभियान का उद्देश्य संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करने के साथ ही संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करना है। देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा डबल इंजन की सरकार ने वंचित समाज को न्याय दिलाने का काम किया है। संगोष्ठी के बाद कार्यालय से अंबेडकर भवन तक केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ पैदल मार्च कर बाबा साहब अमर रहे नारे लगाकर बाबा साहब को याद किया। इस मौके पर विधायक विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर, राजेंद्र पंवार, महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, श्याम सुंदर पंचारिया, मनीष सोनी, वेद व्यास, जसराज सिंवर, अजय खत्री समेत तमाम जन मौजूद थे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News