कांग्रेस दफ्तर का बिजली कनेक्शन कटा, नेता भी छोड़ रहे साथ; क्या बिखर रही मुंबई यूनिट – News4Social h3>
Image Source : INDIA TV
कांग्रेस की मुंबई ऑफिस
महाराष्ट्र में औरंगजेब मुद्दे को शोर-शराबे के बीच कांग्रेस दफ्तर की बिजली गुल हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बिजली विभाग ने कांग्रेस के मुंबई ऑफिस के कनेक्शन कट कर दिए हैं। आरोप है कि इस ऑफिस का बिजली बिल लाखों में बकाया था, जिसे समय पर नहीं भरा गया। वहीं, मुंबई कांग्रेस के कुछ सूत्रों के मुताबिक, मुबंई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ इन दिनों ऑफिस पर ध्यान नहीं दे रही हैं, जिसकी वजह से कांग्रेस पार्टी बिखर रही है।
4 लाख से ज्यादा बिल बकाया
मुंबई कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, मुंबई कांग्रेस दफ्तर का बिजली कनेक्शन कट किया गया है। आरोप है कि मुंबई कांग्रेस का करीब 4 लाख से ज्यादा लाइट बिल बकाया था जो नहीं भरा गया था। पिछले हफ्ते मुंबई कांग्रेस दफ्तर का बिजली कनेक्शन को कट कर दिया गया। जिसे बाद मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बेस्ट अधिकारियों से बात कर मसले को सुलझाया और बकाया पेमेंट का एक बड़ा हिस्सा पे किया गया और बिजली कनेक्शन को रिस्टोर किया गया।
नहीं मिल रही कर्मचारियों को सैलरी
इसके अलावा, कांग्रेस दफ्तर के कर्मचारियों की तनख्वाह में एक से दो महीने की देरी की जा रही है। सूत्र ने बताया कि मुंबई कांग्रेस के दफ्तर में काम करने वाले स्टाफ को तनख्वाह वक्त पर नहीं दी जा रही है। उनकी सैलरी पेमेंट में करीब 1 से 2 महीने की देरी हो रही है। वहीं, मुंबई कांग्रेस का दफ्तर पीडब्ल्यूडी विभाग के तहत आता है। पिछले कुछ महीने से दफ्तर का किराया नहीं भरा जा रहा है। अब यह बकाया राशि कुछ लाख रुपए में है।
मुंबई अध्यक्ष पर लग रहे गंभीर
मुंबई कांग्रेस में एंटी वर्षा गायकवाड ग्रुप ने आरोप लगाया है कि 18 महीने पहले वर्षा गायकवाड़ ने मुंबई कांग्रेस की कमान संभाली थी। मुंबई कांग्रेस की कमान हाथ में लेते वक्त वर्षा गायकवाड ने वादा किया था कि वो मुंबई यूनिट को सुचारु रुप से चलाएंगी लेकिन वर्षा गायकवाड मुंबई यूनिट की ओर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे रही है। वर्षा गायकवाड के लापरवाह रवैये और कमजोर मैनेटमेंट स्किल की वजह से मुंबई यूनिट बिखर रही है, नेता पार्टी छोड़कर जा रहें है।
संजय निरुपम ने भी उठाए सवाल
इस मुद्दे को लेकर आज शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने मुंबई कांग्रेस के हालात का जिक्र किया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि मुंबई कांग्रेस के दफ़्तर पर बस ताला लगना बाक़ी है। दफ़्तर का भाड़ा वर्षों से नहीं भरा गया है। बकाया 18 लाख हो गया है। बिजली बिल का बकाया 5 लाख हो गया है। बिजली कट गई थी। डिस्ट्रीब्यूटर मीटर उठाकर ले गया था। (FYI दक्षिण मुंबई में बिजली सप्लायर अदानी नहीं बेस्ट है) मैं चार वर्षों तक मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष था। कभी ऐसी शर्मनाक स्थिति पैदा नहीं हुई थी। मुंबई कांग्रेस चलाने का महीने का खर्चा 14 लाख रुपये था। इसमें ऑफ़िस का भाड़ा,बिजली बिल,सभी कर्मचारियों का वेतन शामिल था। सुना है पिछले 10 महीने से मुंबई कांग्रेस के कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिला है।
आगे लिखा कि मेरे जमाने में एक ही असहज स्थिति पैदा हुई थी जब चायवाले का भारी बिल सामने आया था। मगर वह उसकी ओवरबिलिंग थी।वह भी सेटल कर दिया गया था। मेरे जमाने में भी पार्टी विपक्ष में थी और मैं सांसद भी नहीं था। फिर आज ऐसी दुर्गति क्यों हो गई पार्टी की? एक, नेता यूट्यूब वीडियो बनाने में व्यस्त हैं। दो, कांग्रेस पार्टी पूर्णतया उबाठा के पैरों की जूती बन गई है। मैंने वर्षों पहले कहा था, कांग्रेस पार्टी का कामकाज उद्धव ठाकरे की पार्टी के नाम आउटसोर्स मत करिए। खड़गे, वेणुगोपाल जैसे परम ज्ञानी मुझे इग्नोर करते रहे। आज नतीजा सामने है।
मुंबई कांग्रेस ने किया इनकार
वहीं मुंबई कांग्रेस ने सभी आरोपों से इनकार किया है। मुंबई कांग्रेस के कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा, “सारे आरोप झूठे हैं। कर्मचारियों की जो सैलरी बाकी है वह बहुत ही रूटिन है। हर महीने उनकी तनख्वाह दी जाती है। हर तीन से चार महीने में ऑफिस का किराया भर दिया जाता है यह बहुत ही रूटिन प्रक्रिया है जिसे विपक्षी दल बढ़ा चढ़ा कर बता रहे हैं।
कांग्रेस विधायक ने कही ये बात
इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने कहा कि संजय निरुपम अपनी पार्टी को देखें, मुंबई कांग्रेस अच्छी तरह से चल रही है। जो आरोप लगाए गए हैं वह झूठे हैं। हमें अपनी पार्टी चलाना आता है, वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में मुंबई कांग्रेस अच्छे से चल रही है।
सूना दिखा कांग्रेस का दफ्तर
वहीं, इंडिया टीवी ने कांग्रेस दफ्तर का हाल जानने की कोशिश की, जिसमें देखा गया कि कांग्रेस का दफ्तर सूना है, दफ्तर के भीतर कुछ कर्मचारी थे जिसे हमने बातचीत करने की कोशिश की। ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि यह हमारे ऑफिस का अंदरूनी मामला है, इसे हम अंदर ही सुलझा लेंगे। ऑफिस के अंदर की बात हम बाहर जाने नहीं देंगे। लाइट कट होने का मुद्दा टेक्निकल था, कांग्रेस ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि कोई समस्या नहीं है।
ये भी पढ़ें:
देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को फिर दिया झटका! अजय अशर की MITRA से की छुट्टी
एक और आत्महत्या: मुंबई में युवक ने होटल के कमरे में लगाई फांसी, पत्नी और मौसी को बताया जिम्मेदार